फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: आदित्य देवीलाल चौटाला की सरकार में एंट्री, मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन बने

Mon, 03 Apr 2023 09:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
आदित्य देवीलाल चौटाला।
विज्ञापन
सिरसा। भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य देवीलाल चौटाला की सरकार में एंट्री हो गई है। सरकार की ओर से उन्हें मार्केटिंग बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव की ओर से पत्र जारी किया गया है। आदित्य देवीलाल चौटाला परिवार से हैं।
विज्ञापन

भाजपा नेता आदित्य देवीलाल दिग्गज नेता हैं और अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। आदित्य देवीलाल नगर परिषद में अधिकारियों के खिलाफ ही भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए भेड़-बकरियों के साथ प्रदर्शन कर चुके हैं। इतना ही नहीं भाजपा-जजपा गठबंधन होने के बावजूद खुले तौर पर जजपा के खिलाफ बयानबाजी कर चर्चा में आ चुके हैं। बता दें कि आदित्य चौटाला डबवाली से चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन अमित सिहाग से हार गए थे। आदित्य चौधरी देवीलाल के सबसे छोटे बेटे जगदीश चौटाला के बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें