फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ अभियान : पहले दिन सामान जब्त, नहीं काटे चालान

विज्ञापन
अभियान के दौरान अतिक्रमण हटाने के लिए रेहड़ी संचालक को कहते टीम सदस्य पवन कंबोज। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। शहर के बाजारों में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नगर परिषद प्रशासन एक बार फिर एक्शन में आ गया है। सोमवार को नगर परिषद की टीम ने बाजारों में उतरकर अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न बाजारों में जाकर अतिक्रमणकारी दुकानदारों पर कार्रवाई की। दुकानों के बाहर निर्धारित सीमा से ज्यादा आगे रखे सामान को जब्त कर लिया गया। हालांकि एक दो जगह विरोध भी हुआ लेकिन उन्हें शांत कर दिया गया। अब अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसी स्थिति मिली तो चालान भी काटे जाएंगे।
विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से शहरवासियों को चेतावनी दी गई थी कि जल्द ही अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाए जाएंगे। सोमवार को नगर परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक जयवीर सिंह और सफाई निरीक्षक पवन कुमार कंबोज के नेतृत्व में टीम बाजारों में उतरी। इस दौरान भारी संख्या में सफाई दारोगा और अन्य कर्मचारी भी साथ थे। नगर परिषद की टीम ने शहर के रोड़ी बाजार, सुभाष चौक, जगदेव चौक, सब्जी मंडी, मोहंता मार्केट, जनता भवन रोड, ट्रेड टावर सहित शिव चौक से लेकर सूरतगढ़िया बाजार तक अभियान चलाया। जिन दुकानदारों अपनी दुकानों के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण किया था, उनका पूरा सामान जब्त कर लिया गया। जनता भवन रोड पर एक-दो जगहों पर कई दुकानदारों ने विरोध भी किया। लेकिन जब उन्हें काम में बाधा डालने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई तो शांत हो गए। हालांकि पहले दिन किस भी अतिक्रमणकारी दुकानदार का चालान नहीं काटा गया। दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में अतिक्रमण किया तो चालान भी काटे जाएंगे।
एकल उपयोग प्लास्टिक रखने पर रेहड़ी चालकों के काटे चालान
जिला प्रशासन की ओर से पॉलिथीन के प्रयोग पर भी पाबंदी लगाई गई है। लेकिन दुकानदार और रेहड़ी चालक अभी भी पॉलिथीन का प्रयोग कर रहे हैं। ऐसे में नगर परिषद की टीम ने शहर के ट्रेड टावर मार्केट में जाकर जांच की गई। इस दौरान उन सब्जी रेहड़ी वालों के चालान काटे गए जिन्होंने पॉलिथीन का प्रयोग किया था। कार्रवाई करते हुए नगर परिषद टीम ने पॉलिथीन भी भारी मात्रा में बरामद किए। चार रेहड़ी चालकों के चालान काट करीब 3 हजार रुपये का जुर्माना किया गया।
विज्ञापन

जुर्माना न भरने पर कोर्ट केट, 34 को भेजे समन
पिछले वर्ष भी नगर परिषद की ओर से अभियान चलाकर दुकानदारों के पॉलिथीनऔर अतिक्रमण करने पर चालान काटे गए थे। लेकिन 34 दुकानदार ऐसे थे जिन्होंने बार-बार नोटिस देने के बावजूद जुर्माना नहीं भरा। ऐसे दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद अधिकारियों ने कोर्ट में केस कर दिया। उक्त लोगों को न्यायालय की ओर से समन भेजे गए। हालांकि इनमें से 5 दुकानदारों ने न्यायालय में पेश होकर जुर्माना भर दिया जबकि 5 दुकानदारों ने नगर परिषद कार्यालय पहुुंचकर जुर्माना के साथ अतिरिक्त जुर्माना राशि भर दी। लेकिन अभी भी 24 लोग ऐसे हैं जिन्होंने चालान राशि जमा नहीं करवाई गई है। ऐसे दुकानदारों के खिलाफ न्यायालय में केस चलाया गया है।
शहर में अभी भी यहां है अतिक्रमण की स्थिति
- मोहंता मार्केट, फैशन कैंप वाली गली
- रोड़ी बाजार, सदर बाजार
- हिसारिया बाजार, गीता भवन वाली गली
- सरकुलर रोड, डबवाली रोड
- रानियां बाजार, नोहरिया बाजार
- आर्य समाज रोड, बेगू रोड
- पुरानी कमेटी वाली गली, पीएनबी वाली गली
नगर परिषद की ओर से अभियान चलाया गया है। इस दौरान शहर के कई बाजारों से अतिक्रमण हटाया गया है और सामान भी जब्त किया गया है। पॉलिथीन का प्रयोग करने वालों के भी चालान किए गए हैं। अब जो दुकानदार दोबारा अतिक्रमण करेगा, उसका चालान भी किया जाएगा।
विज्ञापन

-पवन कुमार कंबोज, सफाई निरीक्षक, नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें