संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर के आरएसडी स्कूल में शिक्षा विभाग ने बारहवीं की डीएमसी वितरित की गई। इस दौरान भिवानी बोर्ड के कर्मचारी पहुंचे। जिले के 188 स्कूलों को बारहवीं कक्षा की डीएमसी दी गई।
जिले के लिए 138 राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल व 150 निजी स्कूलों को भिवानी बोर्ड ने डीएमसी वितरित की। बारहवीं कक्षा की डीएमसी स्कूल कोड के हिसाब से विभाग के पास पहुंची। मार्च- 2024 के प्रमाण पत्र, कंपार्टमेंट व प्रवजन प्रमाण पत्र वितरित किए गए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों के अथॉरिटी लेटर बनाए गए। जिन स्कूल मुखियाओं के पास ये लेटर नहीं थे, उन्हें डीएमसी के बंडल नहीं दिए गए। दो जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।
जिले में 3 जुलाई से दसवीं व बारहवीं में कपार्टमेंट की परीक्षाएं शुरू होंगी, जो 11 जुलाई तक जारी रहेंगी। 3 जुलाई को 12वीं कक्षा व 4 जुलाई को दसवीं की बोर्ड परीक्षा शुरू होगी। इसकी डेटशीट विभाग की ओर से जारी कर दी गई है। परीक्षा को लेकर शहर में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। शहर में बोर्ड परीक्षाएं डबवाली रोड स्थित आरएसडी स्कूल, आर्य बॉयज स्कूल, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मेला ग्राउंड में होगी। इन बोर्ड परीक्षाओं का सामान सोमवार को आरएसडी स्कूलों में केंद्रों को वितरित किया गया। इसमें केंद्रों को अंसरशीट, पैन, पेपर व अन्य सामान दिया गया।
वर्जन
डबवाली रोड स्थित आरएसडी स्कूल में सोमवार को मार्च- 2024 के बारहवीं के प्रमाण पत्र, कंपार्टमेंट व प्रवजन प्रमाण पत्र वितरित किए गए। 3 जुलाई को होने वाली कपार्टमेंट परीक्षा का सामान भी वितरित किया गया। - ज्ञान सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा।