फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐलनाबाद : घर में फूलों के पौधों के बीच उगाए अफीम के पौधे, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

Mon, 18 Mar 2024 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। डबवाली और कालांवाली के बाद भी ऐलनाबाद में भी अफीम के खेती करने का मामला सामने आया है। एंटी नारकोटिक्स सेल ने 10 किलो 400 ग्राम अफीम के पौधों के साथ रघुबीर सिंह वासी दया सिंह थेहड़ ऐलनाबाद को गिरफ्तार किया है। रघुबीर ने घर के अंदर फलों के पौधों के बीच में अफीम के पौधे लगाए हुए थे।
एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम रविवार शाम को गांव तलवाड़ा खुर्द के बस स्टैंड पर मौजूद थी। इस दौरान सूचना मिली कि दया सिंह थेहड़ निवासी रघुबीर सिंह उर्फ वीर सिंह ने अपने घर की चहारदीवारी के अंदर खाली प्लाट में अफीम के पौधे लगाए हुए हैं। वह इनसे अफीम निकालने का काम करता है। पुलिस की टीम जब रघुबीर सिंह के घर पर पहुंची तो गेट पर एक व्यक्ति खड़ा था। वह पुलिस की गाड़ी को देखकर घर के अंदर जाने लगा। इस पर टीम ने उसे काबू कर लिया। पूछताछ ने व्यक्ति ने अपना रघुबीर सिंह बताया। टीम रघुबीर के साथ घर में गई तो फलों के पौधों के बीच में अफीम के पौधे लगाए हुए थे। पुलिस ने जब रघुबीर से खेती का लाइसेंस मांगा तो वह नहीं दिखा पाया। टीम ने सभी पौधों को उखाड़ कर एक कट्टे में भरवाकर उसका वजन करवाया। इसका कुल वजन 10 किलो 400 ग्राम हुआ। पुलिस ने रघुबीर को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालांवाली में भी आ चुका मामला सामने
कालांवाली सीआईए ने भी कालांवाली मंडी के वार्ड 15 निवासी नरेश कुमार उर्फ जुगती को भी घर के अंदर खाली जगह में अफीम की खेत करते हुए गिरफ्तार किया था। नरेश कुमार के घर से इन पौधों को दो कट्टों में भरकर उनका वजन करवाया गया था। इनका कुल वजन 34 किलो 400 ग्राम हुआ था। इसी प्रकार डबवाली में भी एक बुजुर्ग व्यक्ति घर में अफीम की खेती करता हुआ मिला था। पुलिस ने यहां से तीन कट्टे अफीम के पौधे बरामद किए थे। इनका कुल वजन 37 किलोग्राम के लगभग था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें