माई सिटी रिपोर्टर
सिरसा। ऐलनाबाद सीट से मतगणना का कार्य पूरा हो गया। पूरे 14 राउंड तक चली गणना में इनेलो के अभय चौटाला एक बार भी कांग्रेस के भरत सिंह के बैनीवाल को टक्कर देते नहीं नजर आए। सिर्फ 14वां राउंड ऐसा आया जब अभय सिंह भरत सिंह से आगे निकले। इस राउंड में अभय भरत सिंह से 628 वोटों से जीते।
बता दें कि इस सीट पर 3 निर्दलीय समेत कुल 10 प्रत्याशी मैदान में थे। तीसरे नंबर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अमीरचंद रहे। इन्हें 13,192 वोट मिले। जजपा के अंजनी मात्र 1588 वोट ही ले पाए। नोटा ऐसा रहा, जिसने 5 प्रत्याशियों को पीछे छोड़ दिया। नोटा को कुल 537 वोट मिले। भरत सिंह को पोस्टल बैलेट वोट 410 और अभय को 271 को मिले। भरत को कुल वोट 77,865 और अभय को 62865 वोट मिले। भरत और अभय के बीच जीत का अंतर 15,000 वोटों का रहा।
ऐलनाबाद सीट (10 प्रत्याशी)
यूं चली राउंड वाइज मतगणना
पार्टी प्रत्याशी पहला दूसरा तीसरा चौथा 5वां 6वां 7वां 8वां 9वां 10वां 11वां 12वां 13वां 14वां पोस्टल बैलेट कुल प्रतिशत
कांग्रेस भरत सिंह 5203 4403 5717 6081 6443 5920 5714 3585 5132 5724 6456 6519 6795 3691 410 77,865 49.14
इनेलो अभय 2881 3103 4401 6020 5664 5352 4350 2585 3821 4074 4313 5488 6223 4319 271 62,865 39.67
भाजपा अमीरचंद 2268 614 1306 630 489 748 993 1045 1213 1416 782 644 772 272 128 13,320 8.41
जजपा अंजनी 73 43 81 82 134 126 82 372 197 122 72 69 90 45 05 1593 1.01
आप मनीष 78 82 38 57 54 71 54 83 79 55 85 51 70 22 06 885 0.56
निर्दलीय विक्रम 24 05 25 46 29 81 13 10 15 09 52 45 75 13 01 443 0.28
जेएसकेपी नानक सिंह 28 18 27 18 16 22 25 38 25 17 25 17 23 07 01 307 0.19
निर्दलीय सुरजीत 13 11 23 18 15 19 24 10 21 26 34 22 13 08 00 257 0.16
निर्दलीय बलदेव 11 15 28 17 08 11 13 10 21 13 20 10 13 02 00 192 0.12
हलोपा मयंक 05 10 13 21 09 15 09 12 24 06 19 21 15 03 00 182 0.11
नोटा 43 29 90 32 30 17 28 59 48 31 41 42 33 14 08 545 0.34
कुल 10627 8333 11749 13022 12891 12382 11305 7809 10596 11493 11899 13000 14122 8396 830 1,58,454