फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: चार दिन से बिजली गुल, गुस्साए ग्रामीणों ने किया प्रर्दशन

Sun, 04 Aug 2024 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। चार दिन से बिजली गुल होने से गुस्साए पांच गांवों के ग्रामीणों ने शनिवार को सुबह 10 बजे बरनाला रोड स्थित बिजली निगम के कार्यालय के बाहर प्रर्दशन किया। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होता तो वे बिजली निगम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे रहेंगे।
विज्ञापन

जिला परिषद के पार्षद प्रतिनिधि सुनील कबीरा ने कहा कि चार दिन पहले आंधी के कारण गांवों में बिजली के कई पोल टूट गए थे। इस कारण से गांव बनसुधार, ख्योवाली, ढाणी 400, लहरावाली व चामल में बिजली गुल हो गई थी। इसकी जानकारी बिजली निगम के अधिकारियों को समय पर दे दी गई, लेकिन कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे। ग्रामीण लादूराम व कश्मीर सिंह का कहना है कि चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन बिजली निगम के कर्मचारी गांवों में बिजली सप्लाई बहाल नहीं कर सके। बिजली न होने से गांव में पेयजल संकट, फसलों की सिचाई का काम व अन्य कार्य बिलकुल बाधित हुए पड़े हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली निगम को ग्रामीणों से किसी भी प्रकार का सहयोग चाहिए, वे देने को तैयार हैं। उनका कहना है कि शनिवार को वे निगम कार्यालय आए हैं, लेकिन अवकाश होने के कारण कोई भी अधिकारी कार्यालय में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें