फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: आठ वर्षीय रेहान ने 2 मिनट 11 सेकेंड में की 195 देशों के झंडों की पहचान

विज्ञापन
रेहान को प्रशस्ति पत्र देते स्टाफ सदस्य।
विज्ञापन
बडागुढ़ा। कहावत है कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती। इसका एक प्रमाण गांव नेजाडेला खुर्द निवासी आठ वर्षीय बच्चे रेहान के रूप में देखने को मिला। इस बच्चे की प्रतिभा को देखकर सभी आश्चर्यचकित हो गए। रेहान को उसकी बेहतर प्रतिभा के चलते इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की तरफ से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। दरअसल रेहान तीसरी कक्षा का छात्र है। उसने 2 मिनट 11 सेकेंड में 195 देशों के झंडों की पहचान की।
विज्ञापन

मात्र आठ वर्ष की छोटी सी उम्र में इस बच्चे की प्रतिभा की स्कूल स्टाफ व अन्य सभी ने खूब प्रशंसा की। रेहान के पिता गौरव शर्मा सरदूलगढ़ एसबीआई में शाखा प्रबंधक हैं। रेहान के दादा सुभाष शर्मा ने बताया कि रेहान की प्रतिभा को देखकर वे स्वयं हैरान हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्य में रेहान ने बिना किसी के सहयोग से स्वयं मेहनत करते हुए तैयारी की। रेहान के पिता ने बताया कि रेहान ने तकरीबन एक सप्ताह तक खूब तैयारी करने के बाद इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए आवेदन किया। जिसके बाद तथ्यों की पूर्ण जांच करने उपरांत इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड द्वारा ये कहा गया कि रेहान मौजूदा रिकॉर्ड के काफी करीब है। इसलिए उसे प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया जा रहा है। वहीं रेहान को स्कूल प्रबंधन की ओर से भी सम्मानित किया गया। स्कूल की प्राचार्या मुकेश सिंह ने रेहान की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे अन्य को भी प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उन्होंने रेहान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें