फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के मिले आठ नए पीड़ित, अब तक 194 में से 122 पुरुष और 72 महिलाओं की रिपोर्ट आई है पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिले में डेंगू पीड़ितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को भी जिले में आठ नए डेंगू पीड़ित आने के बाद इसका आंकड़ा बढ़कर 194 तक पहुंच गया है। इनमें से अब तक 122 पुरुष तो 72 महिलाएं पीड़ित पाई गई हैं। वहीं डेंगू की रोकथाम के लिए नगर परिषद की ओर से अब दूसरी बार शहर में फॉगिंग करवाई जा रही है। लेकिन इसके बाद भी डेंगू के मामले कम होने की बजाए बढ़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से नगर परिषद को शहर में फॉगिंग करवाने के लिए पत्र जारी किया गया है। जिसके बाद नगर परिषद की ओर से अब तक 14 वार्डों में फॉगिंग करवाई गई है। हालांकि अब स्वास्थ्य विभाग ने 36 प्वाइंटों को डेंगू हॉट स्पॉट एरिया घोषित किया गया और वहां पर फॉगिंग दोबारा से करवाने के लिए उपायुक्त को पत्र लिखा है। लेकिन अभी तक हॉट स्पॉट एरिया में डेंगू फॉगिंग करवाने के लिए नगर परिषद के पास कोई भी पत्र नहीं पहुंचा। जिले में लगातार डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। लेकिन नागरिक अस्पताल में बेहद ही कम पीड़ित इलाज लेने के लिए पहुंच रहे है। नागरिक अस्पताल में अब केवल तीन मरीजों का ही इलाज चल रहा है। जबकि निजी अस्पतालों में अब नौ मरीज उपचाराधीन हैं। वहीं नागरिक अस्पताल में मरीजों कम आने के कारण अस्पताल की ओर से बेडों की संख्या भी पहले से कम हो चुकी है।
122 पुरुष और 72 महिलाएं अब तक मिली है डेंगू से पीड़ित
जिले में अब तक 194 लोग डेंगू से पीड़ित पाए गए हैं। इनमें से 122 पुरुष और 72 महिलाएं पीड़ित पाई गई हैं। इनमें से पांच वर्ष तक केवल एक बच्चा ही अब तक डेंगू पॉजिटिव मिला है। जबकि 5 से 15 आयु वर्ग तक चार, 15 से 45 तक 40 और 45 से अधिक आयु वाले 150 लोग डेंगू पीड़ित पाए गए हैं। डेंगू पीड़ित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से पीड़ितों के घर पर सर्वे और फॉगिंग करवाए जाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर परिषद ने दूसरी बार अब तक 14 वार्डों में करवाई फॉगिंग
जिले में लगातार बढ़ रहे डेंगू मरीजों के कारण स्वास्थ्य विभाग ने अब शहर में दूसरी बार फॉगिंग करवाने का काम शुरू कर दिया है। नगर परिषद की ओर से अब तक 14 वार्डों में दूसरी बार फॉगिंग करवाई जा चुकी है। वहीं नगर परिषद के पास हर रोज 10 जगह पर फॉगिंग करवाने के लिए शिकायतें आ रही है। जिसके बाद नगर परिषद वहां पर भी फॉगिंग करवा रहा है। लेकिन मच्छरों की संख्या अधिक होने के कारण स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही। शहर के पॉश एरिया भी अब डेंगू हॉट स्पॉट प्वाइंट बन चुका है।
जिले में आठ नए डेंगू पीड़ित मिले हैं। जिले में अब डेंगू पीड़ितों का आंकड़ा बढ़कर अब 194 तक पहुंच गया है। नागरिक अस्पताल में अब तीन मरीजों का इलाज चल रहा हैं। शहर में दूसरी बार फॉगिंग करवाने का काम किया जा रहा हैं।
विज्ञापन

डॉ. संजय कुमार, जिला महामारी अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें