फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नागरिक अस्पताल के भवन के मरम्मत कार्य की निगरानी करेगी आठ सदस्य कमेटी

Sun, 01 Oct 2023 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की तरफ से नागरिक अस्पताल के भवन की मरम्मत करवाई जा रही है। मरम्मत में किसी तरह की कमी न हो इसके लिए पीएमओ ने आठ सदस्य कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी हर सप्ताह भवन में मरम्मत कार्य की जांच करेगी और रिपोर्ट तैयार करेगी।
नागरिक अस्पताल के पीएमओ डॉ. पवन कुमार ने उप सिविल सर्जन डॉ. आरके दहिया की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया है। इसमें अस्पताल के पलंबर, इलेक्ट्रिशियन, सीवरमैन, कारपेंटर सहित आठ सदस्यों की कमेटी बनाई है। जोकि हर प्रकार के काम की बारीकी से जांच करेंगी। बता दें कि नागरिक अस्पताल में पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने मरम्मत का काम ठेकेदार को सौंपा है। प्रथम मंजिल पर रंग रोगन का ही अभी काम शुरू हो पाया है जबकि दूसरी मंजिल के बाथरूम की मरम्मत करने की प्रक्रिया शुरू हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
अस्पताल की मरम्मत करने का काम शुरू हो गया है। इसकी जांच करने के लिए कमेटी बनाई गई है। जो काम की बारीकी से जांच करेगी। अगर किसी तरह की काम में कमी पाई जाती है तो इसकी शिकायत संबंधित विभाग को की जाएगी। - डॉ. पवन कुमार, पीएमओ, नागरिक अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें