फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: विशेष अभियान के दौरान 11 मामले दर्ज कर 15 लोगों को किया गिरफ्तार

Sun, 14 Jan 2024 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
यातायात पुलिस टीम वाहन चालकों को जारूकर करती हुई।
विज्ञापन
सिरसा। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने के लिए ऑपरेशन आक्रमण चलाया। इस दौरान पुलिस की 58 टीमों ने मादक पदार्थ तस्करों, अवैध शराब तस्करों, अवैध असला धारकों, जुआ व सट्टा खाईवाली करने वालों तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे लोगों के ठिकानों पर दबिश दी।
विज्ञापन

अभियान के तहत जिला पुलिस ने रविवार को 11 मामले दर्ज कर 15 लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से शराब, अवैध हथियार, चूरा-पोस्त तथा अन्य अवैध सामान बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के नेतृत्व में जिलेभर में सुबह 6 बजे से दोपहर 3 बजे तक ऑपरेशन आक्रमण चलाया।
इस अभियान के दौरान आबकारी अधिनियम के तहत 8 अभियोग दर्ज कर 8 लोगों को गिरफ्तार कर 130 लीटर लाहन, 85 बोतल देसी शराब तथा 5 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। इसी प्रकार मादक पदार्थ अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज कर 800 ग्राम चूरा-पोस्त बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जुआ अधिनियम के तहत एक अभियोग दर्ज कर काबू किए गए एक व्यक्ति से 1500 रुपये की सट्टा राशि बरामद की गई। इसी प्रकार शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को काबू कर उसके पास से एक अवैध पिस्तौल बरामद हुई। इसके अलावा चलाए गए विशेष अभियान के तहत 4 वांछित भगोड़ों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें