फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पुरानी रंजिश के चलते सिर में तेजधार हथियार से किया वार, इलाज के दौरान मौत

Sun, 28 May 2023 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। कालांवाली क्षेत्र के गांव धर्मपुरा में 21 मई को लड़ाई-झगड़े में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर तीन नामजद सहित आठ के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भाई मनप्रीत सिंह उर्फ मणी निवासी धर्मपुरा ने बताया कि वह दो भाई व एक बहन थे। उनका सबसे छोटा भाई हेम सिंह जीओ केयर में काम करता था। करीब दो साल पहले उसके भाई हेम सिंह और प्रगट सिंह उर्फ काला सिंह निवासी धर्मपुरा की आपस में कहासुनी हुई थी। इसे पंचायत में सुलझा दिया गया। इसके बाद प्रगट सिंह उर्फ काला उसके बड़े भाई हेम सिंह से रंजिश रखने लगा और कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका है। 21 मई को वह और उसका छोटा भाई हेम सिंह कालांवाली जा रहे थे। जब गांव केवल के पास पहुंचे तो प्रगट सिंह उर्फ काला निवासी धर्मपुरा, कर्ण सिंह निवासी केवल व जसविंद्र सिंह उर्फ गुल्ली निवासी पक्का शहीदा व 4/5 अन्य युवकों ने उन पर हमला कर दिया। इसी दौरान उन्होंने हेम सिंह के सिर पर गंडासा मार दिया। इसके बाद उन्होंने लाठी डंडो से पीटा। जब उसने शोर मचाया तो उक्त युवक वहां से फरार हो गए। उसने घायल हुए अपने भाई को सिरसा नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। यहां से उसे डॉक्टरों ने जांच कर रेफर कर दिया। इसके पश्चात वह अपने भाई को निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। रविवार को हेम सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। ऐसे में परिवार के सदस्यों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर रोष भी व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
मारपीट किए जाने के बाद घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर तीन नामजद सिंह आठ के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार लिया है। -संदीप कुमार, चौकी प्रभारी, सिंहपुरा कालांवाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें