फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शराब के नशे में बेटे ने मां-बाप को लाठियों से पीटा, मां की मौत, पिता गंभीर

Thu, 02 May 2024 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। चोपटा क्षेत्र के गांव दड़बा में मंगलवार देर शाम को नशे की हालत में बेटे ने अपने बुजुर्ग माता-पिता को लाठियों से पीटा। निर्दयता से पिटाई करने के कारण घायल मां ने इलाज के दौरान नागरिक अस्पताल में बुधवार सुबह दम तोड़ दिया। जबकि पिता को गंभीर हालत के चलते अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतका के पति के बयानों के आधार पर आरोपी पुत्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं हत्या आरोपी बेटा अभी पुलिस गिरफ्तार से बाहर है।
विज्ञापन



पुलिस को दिए बयानों में गांव दड़बा निवासी मृतका चावली देवी के पति अमर सिंह ने बताया कि वह गांव में खेतीबाड़ी करता है। उसके दो बेटे व दो बेटियां है। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि दोनों बेटे रोशन व विकास अविवाहित हैं। मंगलवार देर शाम को शराब के नशे में विकास उर्फ विक्की घर पर आया। घर आते ही उसने कभी मोटरसाइकिल तो कभी ट्रैक्टर घर से बाहर ले जाने की जिद पकड़ ली। इस दौरान मां चावली देवी ने विकास को समझाने का प्रयास किया और उसे बाहर जाने से रोकने लगी। इस पर तैश में आए विकास ने अपनी मां के सिर में लाठी मारी। फिर उसके बाद दोनों बाजुओं पर लाठियां मारनी शुरू कर दी।
अमर सिंह ने बताया कि जब वह बीच-बचाव में आया तो विकास उर्फ विक्की ने उस पर भी लाठियां बरसानी शुरू कर दी। जिससे गंभीर रूप से घायल होकर पति-पत्नी दोनों जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद वह घर के अंदर कमरे में जाकर बैठ गए। कुछ देर बाद बड़ा लड़का रोशन घर पर आया। तो उसने हमें गंभीर हालत में देखा और उपचार के लिए नाथूसरी चोपटा के सरकारी अस्पताल में ले आया। डॉक्टर ने मरहम पट्टी करके दोनों को नागरिक अस्पताल सिरसा रेफर कर दिया। यहां पर बुधवार सुबह इलाज के दौरान विकास की मां चावली देवी की मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं घायल अमर सिंह ने बताया कि पहले भी विकास ने नशे की हालत में कई बार दोनों के साथ मारपीट की है। चिकित्सकों ने अमर सिंह की नाजुक हालत को देखते हुए उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। वहीं अमर सिंह के बयानों के आधार पर उसके बेटे विकास के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें