फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नशा तस्करों का होगा सामाजिक बहिष्कार, नहीं कराएंगे जमानत<bha>;</bha> गांव बनवाला व अहमदपुर दारेवाला में पंचायतों ने लिया फैसला

Wed, 10 Apr 2024 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 गांव बनवाला और अहमदपुर दारेवाला की पंचायत के सदस्य नशा करने वालों के ​खिलाफ सामाजिक बहिष्कार क
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। डबवाली क्षेत्र के गांव बनवाला व अहमदपुर दारेवाला की पंचायतों ने गांव में नशे को रोकने के लिए अहम फैसला लिया है। गांव में अब नशा तस्करों को सामाजिक रूप से बहिष्कार होगा। इसके साथ ही जमानत भी नहीं करवाई जाएगी।
नशा मुक्ति को लेकर गांवों में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर नशा मुक्ति अभियान के नोडल अधिकारी सज्जन सिंह बतौर प्रवक्ता पहुंचे। कार्यक्रम में युवाओं, सरपंचों व आमजन को संबोधित किया। इस दौरान गांव में नशा मुक्ति अभियान में तेजी लगाने और गांवों को नशा मुक्त करवाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

रेंज कार्यालय प्रवक्ता सज्जन सिंह ने बताया कि मुहिम के तहत टीम ने गांवों का डोर टू डोर सर्वे किया। इसमें गांव अहमदपुर दारेवाला में चार युवाओं को चिह्नित किया गया है। गांव बनवाला में 35 युवा मेडिकल नशे से प्रभावित थे, इनका उपचार शुरू करवाया गया था। इनमें आधे से ज्यादा युवाओं ने मेडिकल नशे को अलविदा कह दिया है।

उन्होंने बताया की एडीजीपी डॉ. रवि किरण के नेतृत्व में संपूर्ण रेंज में नशा मुक्ति को लेकर अभियान चल रहा है। इस अभियान की संपूर्ण कामयाबी के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी अग्रणी भूमिका निभानी पड़ेगी।
विज्ञापन


82 वर्षीय पूर्व सरपंच बोले- नशा मुक्ति की ओर बढ़ रहा जिला

अहमदपुर दारेवाला के 82 वर्षीय पूर्व सरपंच गोविंद राम ने बताया कि क्षेत्र में तेजी से सुधार हो रहा है। अब सिरसा जिला नशा मुक्ति की ओर बढ़ रहा है और लोग जागरूक हो रहे हैं। गांव अहमदपुर दारेवाला व गांव बनवाला के सरपंच सतवीर जाखड़ व संपूर्ण पंचायत ने बताया कि दोनों गांव में तस्करों का सामाजिक बहिष्कार के साथ-साथ पकड़े जाने पर उनकी जमानत नहीं करवाई जाएगी। इसकी पंचायत ने सार्वजनिक मंच से घोषणा की हुई है। इस अवसर पर किशोर कुमार, राम सिंह, सुभाष चन्द्र, रूप राम के साथ ग्रामीण तथा युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें