फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: प्री फैब्रिकेटेड अस्पताल में होगा नशा पीड़ितों का इलाज, निर्माण शुरू

Sun, 20 Aug 2023 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। नागरिक अस्पताल में प्री फैब्रिकेटेड अस्पताल के लिए भवन का निर्माण काम शुरू कर दिया है। अस्पताल के पार्किंग क्षेत्र में भवन तैयार किया जा रहा है। करीब तीन माह में अस्पताल के भवन बन जाएगा। इसके बाद यहां पर नशा पीड़ितों को दाखिल कर उनका इलाज किया जाएगा। अस्पताल में 20 बेड की सुविधा होगी।
कोरोना काल के बाद सरकार ने प्री फैब्रिकेटेड अस्पताल का निर्माण करने को लेकर ऐलान किया था। प्रथम चरण में नागरिक अस्पताल में अस्पताल के भवन का निर्माण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यहां पर जमीन में गड्ढे खोदकर सीमेंट के पिलर खड़े किए जा रहे हैं। इसके बाद इसके ऊपर अस्पताल का भवन स्थापित किया जाएगा। इस भवन के पार्ट अलग जगह पर तैयार हुए हैं। इन्हें स्ट्रक्चर पर स्थापित कर मरीजों को दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन



स्थायी भवन निर्माण की जगह नहीं हो पाई फाइल
अस्पताल के नये स्थायी भवन के निर्माण को लेकर जगह प्रशासन फाइनल नहीं कर पाया है। हालांकि प्रशासन की ओर से नशा मुक्ति केंद्र के लिए 50 बेड का अस्पताल व 200 बेड का बड़ा अस्पताल और 100 बेड का एमसीएच विंग बनाने को लेकर सरकार की ओर से मंजूरी मिल चुकी है और बजट भी जारी किया जा चुका है। अब यह निर्माण कार्य कहां किया जाना है, इसको लेकर जगह प्रशासन ने फाइनल नहीं कर पाया है। इस कारण निर्माण कार्य अटका हुआ है।


नशा मुक्ति केंद्र में जगह की कमी

नागरिक अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र में मनोचिकित्सक की ओपीडी में 110 से 130 तक होती है। इनमें 90 फीसदी मरीज नशा से पीड़ित होने पर इलाज व दवाई लेने के लिए पहुंचते हैं। इनमें से अधिक प्रभावित मरीजों को ही केंद्र में दाखिल कर उसका इलाज किया जाता है। अन्य मरीजों को दवाई देकर इलाज जारी रखा जाता है। केंद्र में बेड की कमी होने के चलते एक बेड पर दो-दो मरीजों को भी दाखिल किया जाता है।
विज्ञापन



वर्जन
20 बेड के प्री फैब्रिकेटेड अस्पताल का निर्माण करने के लिए फर्म ने कार्य शुरू कर दिया है। इसमें अभी नशे के आदी मरीजों का इलाज किया जाएगा। उपमंडल अस्पतालों में भी प्री फैब्रिकेटेड अस्पताल बनाने की योजना है। सर्वप्रथम नागरिक अस्पताल में इसे बनाया जाएगा। - डॉ. महेंद्र कुमार भादू, सिविल सर्जन, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें