फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बूंदाबांदी ने किसानों की बढ़ाई चिंता मंडियों में खुले में पड़ा हुआ है अनाज

Sat, 13 Apr 2024 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
मंडियों में खुले में पड़ा गेहूं।
विज्ञापन
सिरसा। जिले में दोपहर बाद मौसम में आए बदलाव के बाद शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई। हालांकि मौसम विभाग ने इस बारे में पहले से ही अलर्ट जारी कर दिया था। वहीं आसमान में उमड़-घुमड़ के आए बादलों के देखते हुए उपायुक्त आरके सिंह जिले की मंडियों के निरीक्षण करने चल पड़े। इस दौरान सारा प्रशासनिक अमला उनके साथ रहा है। दौरे के दौरान हर कोई व्यवस्था बनाए जाने की दुहाई देता हुआ नजर आया। उपायुक्त ने सिरसा, रोड़ी, कालांवाली, डबवाली व ओढ़ां अनाज मंडी का दौरा किया।
विज्ञापन

दौरे के दौरान उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में बारिश से किसानों की फसल को नुकसान नहीं होना चाहिए। तिरपाल से लेकर अन्य व्यवस्था आढ़ती और प्रशासनिक अधिकारी करें। वहीं इस दौरान उपायुक्त ने सरसों व गेहूं की नमी की जांच करवाई। उपायुक्त ने सरसों व गेहूं खरीद कार्य का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि खरीद प्रक्रिया में यह सुनिश्चित करें कि किसानों को टोकन लेने में किसी प्रकार की दिक्कत न आए और निर्धारित नमी व तेल की मात्रा के अनुरूप ही सरसों की खरीद की जाए।
बता दें कि अनाजमंडी में टोकन सिस्टम में परेशानी की समस्याओं को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। जिसके बाद शनिवार को उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को फसल बेचने के लिए टोकन कटाने में परेशानी का सामना न करना पड़े। इसको लेकर विशेष प्रबंधन किए जाए। उन्होंने कहा कि बारिश की संभावना को देखते हुए मंडियों में तिरपाल आदि की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा फसल उठान भी सुचारू रूप से करें, ताकि आने वाले दिनों में गेहूं की फसल अधिक आने पर मंडियों में अव्यवस्था न हो।
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था और बेहतर व पेयजल की न हो दिक्कत

उपायुक्त आरके सिंह ने निर्देश दिए कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि मंडी परिसर में सफाई व्यवस्था दुरूस्त होनी चाहिए, इसके साथ-साथ मंडी में फसल बिक्री के लिए किसानों के समक्ष पेयजल आदि की दिक्कत न आए। इसी प्रकार से बिजली की आपूर्ति भी सही हो ताकि रात के समय समस्या न बने।
इस प्रकार रहे हालात
1. शेड के अंदर बोरियां लगी हुई थी।
2. खुले में गेहूं व सरसों पड़ी हुई थी।
3. बाहर भी बोरियां भरी हुई पड़ी थी।
4. आढ़तियों ने अपनी दुकानों के आगे पुराना मात्र में तिरपाल डालकर रखा हुआ है।
5. बेसहारा पशु मंडी में घूमते नजर आए।
मंडियों में बनाएं मतदाता जागरुकता सेल्फी प्वाइंट

उपायुक्त ने कहा कि लोकतंत्र का पर्व-देश का गर्व के तहत इस बार जिला सिरसा में सिरसा का अभिमान-शत प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखा गया है। इसी कड़ी में आढ़ती एसोसिएशन आगे आकर मंडियों में अपने-अपने संस्थानों पर बैनर या सेल्फी प्वाइंट लगवाएं। जिससे मंडियों में आने वाले किसान, मजदूर व अन्य मतदान बारे जागरूक हो सके। उन्होंने आढ़तियों से भी कहा कि वे भी किसानों व काम कर रहे मजदूरों को आने वाली 25 मई को लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर एसडीएम सिरसा राजेंद्र कुमार, एसडीएम कालांवाली सुरेश रावेश, डीएफएससी कप्तान सिंह, डीएमईओ राहुल कुंडू, सचिव मार्केट कमेटी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें