फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्ति नगर काॅलोनी में पेयजल संकट : ट्यूबवेल के पानी का टीडीएस 2200 से ज्यादा, बीमारियों का बढ़ा खतरा

Wed, 22 Mar 2023 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। गर्मी के शुरू होते ही शहर में पानी की समस्या गहराने लगी है। वार्ड दो की शक्ति नगर कॉलोनी में पेयजल संकट से करीब 10 हजार लोग परेशान हैं। वार्ड में ट्यूबवेल का 2200 टीडीएस युक्त पानी सप्लाई हो रहा है। इसके कारण लोगों में बीमारियां बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। बुधवार को काॅलोनीवासियों ने रोष जताते हुए कहा कि बार-बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा। 15 दिन के अंदर ही बदलवाना उन्हें आरओ का गिलास पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर की शक्ति नगर कॉलोनी में दो टयूबवेल लगे हुए हैं। दोनों में ही पीने योग्य पानी नहीं आता है। लोगों का कहना है कि वार्डवासी पिछले तीन साल से पानी की समस्या का सामान कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले वार्ड में नया टयूबवेल तो लगा दिया गया, लेकिन उसका टीडीएस इतना ज्यादा है कि पानी पीने योग्य नहीं है। वार्ड में हर कोई आरओ सिस्टम नहीं लगवा सकता। जिन घरों में आरओ लगे हुए हैं, उनके 15 दिनों में आरओ के गिलास खराब हो जाते हैं। कॉलोनीवासियों को पेट संबंधी बीमारियां रहती हैं। इसके चलते वार्डवासियों की मांग है कि वार्ड में नहरी पानी की सप्लाई दी जाए। जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को कई बार समस्या के बारे में बता चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। वे टयूबवेल लगाने की बात कहकर पल्ला छाड़ लेते हैं।

बॉक्स
वार्ड में दो ट्यूबवेल लगे हुए हैं, लेकिन एक का भी फायदा नहीं है। हम सबने मिलकर वार्ड में लगे टयूबवेल का टीडीएस चेक करवाया था। एक का टीडीएस 2000 तो दूसरे का 2200 टीडीएस मिला है। पानी को पीकर सभी बीमार हो रहे हैं। मांग है कि वार्ड में नहरी पानी दिया जाए। - पूर्ण प्रकाश, वार्डवासी। फोटो-13
विज्ञापन


बॉक्स
वार्ड में पेयजल सप्लाई की समस्या पिछले तीन साल से है। इसका कोई समाधान नहीं हो रहा है। हां कुछ दिनों पहले वार्ड में नया ट्यूबवेल तो लगा है। उसका टीडीएस भी 2200 है। इसके कारण वो पानी हमारे किसी काम का नहीं है। - डॉ. कुलवीर ढाका, वार्डवासी। फोटो-14


कई बार वार्ड की समस्या को लेकर लिखित में भी शिकायत दे चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। वार्ड की पार्षद को भी इस बारे में बहुत बार बोला है। मांग है कि वार्ड में नहरी पानी दिया जाए। - डॉ. सुरजीत सिंह, वार्डवासी । फोटो-15


बहुत से ऐसे लोग हैं, जो पानी की समस्या के कारण यहां से घर छोड़कर जा चुके हैं। पानी पीने के लायक नहीं है। हर कोई वार्ड में आरओ भी नहीं लगवा सकता है। प्रशासन को चाहिए कि वार्ड में स्वच्छ पानी दिया जाए। - बिमला रानी, वार्डवासी। फोटो-17

दो मीटर की दूरी पर जेसीडी में नहरी पानी की सप्लाई दी जा रही है, तो हमारी कॉलोनी में क्यों नहीं। ये सरासर शक्ति नगर के लोगों के साथ भेदभाव हो रहा है। अधिकारियों से मांग करते हैं कि कॉलोनी को नहरी पानी दिया जाए। - संदीप ढिल्लो, प्रधान शक्ति नगर एसोसिएशन। फोटो-16
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें