फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डॉ. विनोद स्वामी हरियाणा ग्रेपलिंग कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

Sat, 18 Apr 2026 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। भारतीय कुश्ती संघ की ओर से डॉ. विनोद स्वामी को ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति के बाद डॉ. विनोद स्वामी ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करते हुए हरियाणा में ग्रेपलिंग खेल को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे। डॉ. स्वामी ने अपनी नियुक्ति पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, खेल मंत्री गौरव गौतम, हरियाणा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष जसविंदर मीनू बेनीवाल, ग्रेपलिंग कमेटी के राष्ट्रीय चेयरमैन दिनेश कपूर व प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया का आभार व्यक्त किया। डॉ. विनोद स्वामी को पहले राजस्थान ग्रेपलिंग कमेटी के चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वह वर्तमान में ओबीसी हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें