फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गौरी शंकर की दुकान पर डाॅ. तंवर व कांडा ने खाए गोलगप्पे

Sat, 20 Apr 2024 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
गोल गप्पे खाते अशोक तंवर और गोबिंद कांडा।
विज्ञापन
सिरसा। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी डाॅ. अशोक तंवर व भाजपा नेता गोबिंद कांडा शनिवार को शोभायात्रा के दौरान भादरा बाजार पहुंचे। वहां पर दोनों ने गौरी शंकर के मशहूर गोलगप्पों का स्वाद चखा। बता दें कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी इस दुकान के भल्ले और गोलगप्पों का स्वाद चख चुके हैं।
विज्ञापन

भादरा बाजार में गली कालू वैद्य वाली में स्थित गौरी शंकर चाट भंडार गोलगप्पों और दही भल्लों के लिए मशहूर हैं। यहां पर आज भी घर में पिसे हुए मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। गौरी शंकर बताते हैं कि 1947 से पहले उनके पिता ने इस काम की शुरुआत की थी। अब उनके बच्चे विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। गौरी शंकर ने बताया कि जब अटल बिहारी वाजपेयी विदेश मंत्री थे तो सिरसा में भाजपा नेता महावीर प्रसाद रातूसरिया के घर पर आए थे। तब उन्होंने यहां के दही भल्ले का स्वाद चखा था। उनके अलावा पूर्व उपप्रधानमंत्री देवी लाल, पूर्व मुख्यमंत्री चौ. ओमप्रकाश चौटाला भी यहां के दही भल्लों का स्वाद ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें