सिरसा।राजकीय नेशनल महाविद्यालय में पंजाबी विभागाध्यक्ष डॉ. अनीता मडिया को सम्मानित करते हुए स्ट
फोटो- 12
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। राजकीय नेशनल महाविद्यालय में पंजाबी विभागाध्यक्ष डॉ. अनीता मडिया को महाविद्यालय की राज्य जनसूचना अधिकारी नियुक्त किया गया है।महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. रमेश सोनी ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग, हरियाणा द्वारा नई वरीयता सूची जारी करने के उपरांत डॉ. अनीता मडिया महाविद्यालय में वरीयता सूची में द्वितीय स्थान पर आ गई हैं। इसके चलते उन्हें यह पदभार दिया गया है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हरजिंदर सिंह व समस्त स्टाफ सदस्यों ने उनकी उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। डॉ. अनीता मडिया ने अपनी इस नई जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रो. सुरेंद्र कुमार, डॉ. गुरनाम सिंह, डॉ. जनक राज के साथ सेवानिवृत प्रो. पंकज पंडित व प्रो. इंद्रपाल मौजूद रहे।