फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति के चक्कर में अपने आपसी संबंध खराब न करें : झोरड़ खाप

Thu, 18 Apr 2024 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
उप​स्थित झोरड़ खाप के सदस्य। स्वंय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। झोरड़ खाप की बैठक बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद झोरड़ की अध्यक्षता में हुई। विनोद झोरड़ ने कहा कि राजनीति के चक्कर में आपसी संबंध खराब न करें। आपका कोई साथी आपसे अलग विचारधारा रखता है तो इसका कताई मतलब ये नहीं है कि वह विद्रोही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुसीबत में केवल भाई, परिवार और दोस्त ही साथ देता है, नेता नहीं। इसलिए राजनीतिक बहस करके अपने गांव और परिवार में संबंध खराब न करें। झोरड़ ने कहा कि ऐसा न हो कि आप तर्क वितर्क में जीत जाए और आपसी संबंध हार जाए। चुनाव तो आते-जाते रहेगें। बैठक में झोरड़ खाप के महासचिव सुभाष झोरड़, रामकुमार झोरड़, डॉ. बहादुर सिंह, इंद्रपाल झोरड़, महिपाल सिंह, मनोज झोरड़ आदि ने भी अपने विचार रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें