संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सीआईए सिरसा पुलिस ने 79 किलो 885 ग्राम डोडा पोस्त तस्करी के मामले में आरोपी सप्लायर को राजस्थान के गोगामेडी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी रोहताश निवासी गांव ढिलकी जिला हनुमानगढ़ का रहने वाला है। एसपी दीपक सहारन ने बताया कि वर्ष 2024 में पुलिस ने जोधकां रोड पर सड़क किनारे खड़ी एक कार से 79 किलो 885 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया था। पुलिस ने डिंग थाने में अज्ञात के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान सीआईए सिरसा पुलिस ने रविवार को आरोपी रोहताश को काबू कर लिया।