फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: चचेरे भाई कर्ण के बचाव में उतरे दिग्विजय, बोले- बगैर प्रमाण आरोपों की प्रासंगिकता नहीं

Thu, 11 Jan 2024 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जननायक जनता पार्टी के प्रदेश के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने आम आदमी पार्टी की ओर से जिला परिषद सिरसा के चेयरमैन कर्ण चौटाला के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों पर बचाव किया। दिग्विजय ने कहा कि किसी भी व्यक्ति व संगठन को बगैर किसी तथ्य अथवा प्रमाण के ऐसे आरोपों से बचना चाहिए।
विज्ञापन

वे वीरवार को गांव माधोसिंघाना में चल रही जननायक ग्रामीण कोस्को क्रिकेट प्रतियोगिता में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने चाचा व ऐलनाबाद के विधायक अभय पर भी तंज कसते हुए कहा कि वे भी विधानसभा के पटल पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर बगैर तथ्य के आरोप लगाते रहे हैं पर आज तक कोई प्रमाण नहीं दे पाए, जो कि एक गलत परंपरा है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि क्रिकेट के बाद फरवरी में सिरसा में कबड्डी प्रतियोगिता भी आयोजित करवाई जाएगी। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में जारी कोस्को क्रिकेट प्रतियोगिता के भव्य आयोजन के लिए आयोजकों व ग्रामवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जिस मेहनत से ये आयोजन करवाए जा रहे है। उस के लिए सभी युवा व पार्टी पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में 208 टीमों ने दिखाई प्रतिभा

इस प्रतियोगिता में कुल 208 टीमें अपनी प्रतिभा दिखा रही है। दिग्विजय ने कहा कि खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके परिवार व अन्य ग्रामीणों की गिनती की जाए तो करीब 40 हजार लोग सीधे इस प्रतियोगिता से जुड़ते हैं जो नशे के खिलाफ बड़ी चोट है। इस क्रिकेट प्रतियोगिता के पीछे मुख्य उद्देश्य चौधरी देवीलाल की सिरसा की उन्नति व खेलों में आगे बढ़ने की सोच है। दिग्विजय ने कहा कि इन खेलों को राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए क्योंकि इस प्रतियोगिता में सभी पार्टियों व सभी वर्गों के युवा जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें