फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को दो ट्रकों से डीजल चोरी, वारदात कैमरे में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। ऐलनाबाद में घर के बाहर खड़े ट्रक से किसी ने डीजल चोरी कर लिया। ट्रक मालिकों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गुलाब निवासी ढाणी भिंडरा वाली ऐलनाबाद व सुखदेव सिंह निवासी ढाणी बच्चन सिंह ऐलनाबाद ने बताया कि उनके पास दो ट्रक है। 12 मई की रात करीब साढ़े नौ बजे उन्होंने एक ट्रक ढाणी भिंडरावाली में अपने घर के बाहर खड़ा किया था। जबकि दूसरा ट्रक में भरा क्रशर उतारने के लिए खंगुड़ा बिल्डिंग मैटेरियल बुढ़ीमेड़ी चौक ऐलनाबाद में रात करीब 12 बजे गया हुआ था। उन्होंने रात को ट्रक को वहीं पर खड़ा कर दिया। जिसके बाद वह अगले दिन शनिवार को सुबह छह बजे वहां पर पहुंचे तो ट्रक से डीजल चोरी होने की जानकारी मिली। जिसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों व ट्रक चालक से पूछताछ की लेकिन उन्हें कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पश्चात उन्होंने वहां लगे कैमरे की फुटेज की जांच की तो उसमें अल सुबह साढ़े तीन बजे ट्रक के पास दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए और डीजल चोरी करते दिखाई दिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें