फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डेरामुखी ने जारी किया जेल से अनुयायियों के नाम पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। डेरामुखी गुरमीत राम रहीम ने एक बार फिर अनुयायियों के नाम जेल से चिट्ठी जारी की है। इसमें जहां एक ओर राजनीतिक विंग को भंग करने बारे पुष्टि की गई है वहीं दूसरी ओर गुरु गद्दी को लेकर भी कहा है कि हम ही गुरु रहेंगे। इस पत्र को डेरा में आयोजित गुरुमंत्र दिवस पर भंडारा के दौरान पढ़कर सुनाया गया। सिरसा डेरा सच्चा सौदा में शनिवार को गुरुमंत्र दिवस मनाया गया। गुरुमंत्र दिवस पर डेरामुखी ने जेल से चिट्टी लिखकर अपना संदेश दिया। इसमें उन्होंने कहा कि एकता में बंधे रहना। उन्होंने अनुयायियों का आह्वान किया कि एकता मत तोड़ना।
विज्ञापन

हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों सहित अन्य जगहों से अनुयायी पहुचे। जेल से लिखे पत्र में डेरामुखी ने हरियाणा और राजस्थान में चलाए गए सफाई महा अभियानों में आहुति डालने वाली साध-संगत की भरपूर प्रशंसा की। डेरामुखी ने स्पष्ट किया कि साध-संगत ने ही राजनीतिक विंग बनाया था और अब साध-संगत ने ही उसे भंग कर दिया है। एमएसजी गुरुमंत्र भंडारे पर डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई कार्यों के तहत 50 जरूरतमंदों को एक-एक माह का राशन और सेफ मुहिम के तहत नशा छोड़ने वाले युवाओं को 50 हेल्दी डाइट किटें दी गई। आशियाना मुहिम के तहत शाहपुर बेगू की साध-संगत द्वारा एक जरूरतमंद विधवा महिला को बनाकर दिए गए मकान की चाबी उन्हें सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें