फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: जल्द बाहर आ सकता है डेरामुखी, आवेदन पर मंथन कर रही सरकार, सिरसा आने की मांगी है अनुमति

Mon, 16 Jan 2023 08:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह भूपेंद्र पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

25 जनवरी के भंडारे और सत्संग के लिए डेरामुखी ने आवेदन भेजा है। सिरसा आने की अनुमति मांगी है, सरकार और प्रशासन सुरक्षा एंगल पर विचार कर रहे हैं। डेरामुखी ने 30 दिसंबर को भेजे पत्र में भी इस ओर इशारा किया था।
विज्ञापन
राम रहीम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेरा सच्चा सौदा के दूसरे गद्दीनशीन संत शाह सतनाम जी महाराज के जन्मदिवस पर डेरा में 25 जनवरी को भंडारा और सत्संग आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में शामिल होने के लिए डेरामुखी गुरमीत राम रहीम जेल से बाहर आ सकता है।  डेरामुखी ने आवेदन भेज दिया है और सरकार के साथ-साथ प्रशासन भी मंथन में जुटा है। उम्मीद है कि एक दिन के लिए डेरामुखी को पैरोल मिल सकती है। डेरामुखी ने 30 दिसंबर को भेजे पत्र में भी इस ओर इशारा किया था कि अनुयायियों की जायज मांग जल्द पूरी होगी।

विज्ञापन


डेरा में होने वाले कार्यक्रम को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। सूत्रों की मानें तो डेरामुखी इस आयोजन में भाग लेने के लिए सिरसा आ सकता है। डेरा से जुड़े विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि डेरामुखी ने जेल अधीक्षक के माध्यम से सरकार को पैरोल के लिए अर्जी दी है। इस पर काम भी शुरू हो गया है।



इस बार डेरामुखी ने सिरसा आने की अनुमति मांगी है। इस पर सरकार की ओर से जिला प्रशासन से भी राय मांगी गई है। हालांकि सरकार की ओर से क्या फैसला लिया गया, इस बारे में अभी तक अधिकारिक रूप से कुछ भी स्पष्ट नहीं है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि एक दिन के लिए डेरामुखी को सिरसा आने की अनुमति प्रदान की जा सकती है।
विज्ञापन

 
डेरा में अभी से जुटने लगे अनुयायी, करवा रहे कमरे बुक
डेरामुखी के सिरसा आने की संभावनाओं के बीच अनुयायी भी अलर्ट हो गए हैं। डेरामुखी को देखने और सुनने के लिए अभी से  अनुयायी आने लगे हैं। बताया जा रहा है कि डेरा के आसपास होटल, धर्मशालाओं और जगहों पर कमरे बुक करवाने शुरू कर दिए हैं। डेरा के आसपास कॉलोनियों में रहने वाले अनुयायियों के रिश्तेदार भी अभी से 25 जनवरी को आने की सूचनाएं दे रहे हैं।

इसके अलावा डेरा प्रबंधन की ओर से भी व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई है। सुबह और शाम दो समय विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। डेरा के सामने बेगू रोड और पीछे की तरफ के रास्ते पर भी सफाई की जा रही है। पूरा क्षेत्र चकाचक कर दिया गया है।
 
डेरामुखी ने किया था 13वें पत्र में इशारा
डेरामुखी ने 30 दिसंबर को जेल से पत्र लिखा। एक जनवरी को डेरा में आयोजित सत्संग के दौरान इस पत्र को पढ़कर सुनाया गया। इस पत्र में डेरामुखी ने बाहर आने का इशारा भी किया है। उन्होंने लिखा है कि परमपिता परमात्मा आपकी जायज मांग जल्द पूरी करे। उन्होंने पिछली पैरोल का भी इसमें जिक्र किया गया था।
 
25 को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी हैं। गुरु जी के बाहर आने को लेकर आवेदन संबंधी सूचना मेरे पास नहीं है। ऐसा कुछ होगा तो आपको बता दिया जाएगा। -जितेंद्र खुराना, प्रवक्ता, डेरा सच्चा सौदा, सिरसा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें