फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: उपायुक्त ने ग्राम सचिव को किया निलंबित

Tue, 11 Jul 2023 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय रानियां में कार्यरत ग्राम सचिव विजय कुमार को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि खंड ओढां की ग्राम पंचायत मलिकपुरा की वर्ष 2022-23 में बोली की राशि तीन लाख चार हजार 955 रुपये ग्राम सचिव द्वारा सरकारी खाते में जमा नहीं करवाए गए थे। इस कारण उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने हरियाणा सिविल सेवा (सजा और अपील) नियम 2016 के तहत दोषी पाए जाने पर ग्राम सचिव विजय कुमार को निलंबित किया है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत की बोली की कुल राशि 9 लाख 61 हजार 155 रुपये में से ग्राम सचिव द्वारा 6 लाख 56 हजार 200 जमा करवाए गए थे, शेष राशि जमा नहीं करवाई गई थी। निलंबन अवधि के दौरान ग्राम सचिव का हेडक्वार्टर बीडीपीओ कार्यालय सिरसा रहेगा और वे बिना अनुमति के हेडक्वार्टर नहीं छोड़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें