फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों का शब्द ज्ञान बढ़ा रहे जिले के उपायुक्त

Fri, 29 Sep 2023 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। स्कूलों में बच्चों को हिंदी और अंग्रेजी शब्दों में ज्ञान बढ़ाने के लिए जिले के डीसी पार्थ भी रूचि ले रहे हैं। वो प्रतिदिन एक शब्द हिंदी और एक अंग्रेजी का शब्द जिले के सभी स्कूलों के मुखियाओं को व्हाट्सएप पर भेजते हैं। उपायुक्त पार्थ गुप्ता की इस पहल का लाभ स्कूलों में बच्चों को भी मिल रहा है। उन्होंने इस पहल की शुरुआत इसी माह की 20 सितंबर से की है।
विज्ञापन

बता दें कि जिला उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बच्चों का शाब्दिक ज्ञान बढ़ाने के लिए अपनी तरफ से पहल की है। उपायुक्त की इस पहल का लाभ बच्चों को भी मिल रहा है। वहीं जिले के करीब एक हजार स्कूलों के बच्चे भी नए-नए शब्दों से रूबरू हो रहे हैं। इस पहल का शिक्षा विभाग ने भी स्वागत किया है। वहीं बच्चों ने इन शब्दों के लिए स्पेशल नोट बुक लगाई हुई है। वह इन्हें याद करते है और शिक्षकों को सुनाते है। उपायुक्त स्वयं इसकी निगरानी करेंगे।
व्हाट्सएप ग्रुप में डालते हैं शब्द


उपायुक्त पार्थ रोजना स्वयं हिंदी व अंग्रेजी के शब्दों का चयन करते हैं। उसके बाद शिक्षा विभाग के बने ग्रुप में इन शब्दों को डालते हैं। इसके बाद इन शब्दों को शिक्षा विभाग के अधिकारी सभी स्कूलों में भेज देते हैं। उपायुक्त हर माह होने वाली रिव्यू मीटिंग में इसकी निगरानी करेंगे।
विज्ञापन



प्राइमरी व सेकेंडरी के विद्यार्थियों के लिए भेजते हैं शब्द

राजकीय स्कूलों के प्राइमरी व सेकेंडरी विद्यार्थियों के लिए उपायुक्त अलग-अलग शब्द भेजते हैं। जो शब्द प्राइमरी के लिए भेजे जाते हैं वो थोड़े आसान होते हैं। वहीं सेकेंडरी के लिए उनके स्तर के शब्दों का चयन उपायुक्त करते हैं। इन शब्दों को सुबह की प्रार्थना में ही विद्यार्थियों को बुलवाएं जाते है। जिसके बाद कक्षाओं में भी इन शब्दों का अभ्यास करवाया जाता है। ताकि विद्यार्थियों को आसानी से से याद हो सकें।





उपायुक्त पार्थ गुप्ता की ओर से नई पहल की गई है। जिसमें वो सुबह विद्यार्थियों के लिए एक-एक हिंदी व अंग्रेजी का शब्द भेजा है। जिसे विद्यार्थियों को सुबह की प्रार्थना में पढ़वाया जाता है।
- आत्मप्रकाश मेहरा, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा।


इन शब्दों को कक्षा में भी विद्यार्थियों को याद करवाया जाता। ये पहल इसलिए की गई है ताकि राजकीय स्कूल के विद्यार्थियों का शब्द कोष बढ़े। हर महीने उपायुक्त कार्यक्रम का रिव्यू भी करेंगे।
विज्ञापन

-अमित मनहर, नोडल अधिकारी कार्यक्रम, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें