फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: उपमुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज के चयनित स्थान का किया निरीक्षण

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के लिए चिह्नित जगह का निरीक्षण करते उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व उपायुक्त पार्थ - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शुक्रवार को स्थानीय चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के सामने बनने वाले मेडिकल कॉलेज के चयनित स्थान का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त पार्थ गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार करते हुए जिले को मेडिकल कॉलेज की सौगात दी है। जिसका शिलान्यास बीते दिनों भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कुरुक्षेत्र में किया था। इससे सिरसा जिले व आसपास के अन्य क्षेत्रों की जनता को अत्याधुनिक स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मिलेंगी और जल्द ही मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा और लगभग दो साल में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य पूरा होगा। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान को अधिक प्रोत्साहन देने और राज्य में लोगों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से की जा रही है। 539 बिस्तर के इस मेडिकल कॉलेज को करीब 22 एकड़ में बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें