फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का प्रदर्शन : 193 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग के लिए शहर में फूंका सरकार का पुतला फिर घेरा लघु सचिवालय

Tue, 14 Feb 2023 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। वर्ष 2020 में सफेद मक्खी के कारण खराब हुई नरमे की फसल का शेष रहा 193 करोड़ का मुआवजा जारी करवाने की मांग को लेकर किसानों ने मंगलवार को शहर में प्रदर्शन किया। किसानों ने पहले शहर में जिला प्रशासन, कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री का पुतला फूंका। इसके बाद किसानों ने लघु सचिवालय का घेराव कर दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। करीब दो घंटे बाद उपायुक्त आवास का घेराव करने की चेतावनी दी तो उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों की मांगें सुनीं और कृषि मंत्री जेपी दलाल के साथ बैठक करवाने का आश्वासन दिया।
वर्ष 2020 में जिले में सफेद मक्खी के कारण किसानों की नरमे की फसल को काफी नुकसान पहुंचा था। इसके बाद अधिकारियों ने विशेष गिरदावरी करवाई। इसमें अलग-अलग स्लैब बनाकर किसानों को मुआवजा जारी किया गया है। खराब हुई फसल का मुआवजा 258 करोड़ 62 लाख बनाया गया था। वर्ष 2021 तक किसानों को केवल 64 करोड़ का मुआवजा ही मिल पाया। इसको लेकर किसानों की ओर से कारण जाने का प्रयास किया जा रहा है। किसानों के अनुसार सरकार की ओर से बनाए गए स्लैब में से 50 फीसदी से अधिक प्रभावित फसलों का ही सरकार की तरफ से मुआवजा जारी किया गया है, जबकि 34 से 50 फीसदी नुकसान के स्लैब को हटा दिया गया। इसके कारण किसानों का 193 करोड़ का मुआवजा अभी तक जारी नहीं हो पाया है। ऐसे में शेष रहे मुआवजे की मांग को लेकर किसान बीते 16 जनवरी से लघु सचिवालय के समक्ष पक्का मोर्चा लगाकर बैठे हैं। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांग को पूरा नहीं किया जाता तब तक उनका पक्का मोर्चा जारी रहेगा।
विज्ञापन


इन तहसीलों में अब तक हुआ जारी मुआवजा
सिरसा जिले की चार तहसीलों सिरसा, कालांवाली, डबवाली व गोरीवाला को 64.91 करोड़ मुआवजा जारी किया है, जबकि नाथूसरी चोपटा, ऐलनाबाद और रानियां तहसीलों को मुआवजा नहीं दिया गया है।

तहसील के अनुसार मुआवजे की स्थितित
तहसील बनता मुआवजा जारी मुआवजा
सिरसा 30.83 करोड़ 94.48 लाख
कालांवाली 72.78 करोड़ 18.20 करोड़
डबवाली 43.25 करोड़ 28.57 करोड़
गोरीवाला 24.45 करोड़ 17.20 करोड़
रानियां 26.67 करोड़ खाली छोड़ा
नाथूसरी चोपटा 46.53 करोड़ खाली छोड़ा
ऐलनाबाद 14.09 करोड़ खाली छोड़ा


किसानों सुबह लघु सचिवालय के समक्ष एकत्र हुए। किसान नेता लखविंद्र सिंह की अध्यक्षता में सभी किसान पैदल ही बरनाला रोड से होते हुए बाबा भूमण शाह चौक, बस स्टैंड से ओवरब्रिज होते हुए आंबेडकर चौक पर पहुंचे। यहां पर किसानों ने जिला प्रशासन, कृषि मंत्री जेपी दलाल, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का पुतला फूंका। इसके बाद किसान लघु सचिवालय पहुंचे और घेराव कर दिया। किसानों ने उपायुक्त से मिलने की शर्त रखी और धरना दे दिया। ऐसे में दो घंटे तक उपायुक्त नहीं पहुंचे तो किसानों ने उनके आवास का घेराव करने की चेतावनी दे दी। इसके बाद उपायुक्त पार्थ गुप्ता मौके पर पहुंचे और उनकी बातें सुनीं। इसके बाद बुधवार को कष्ट निवारण समिति की बैठक के बाद कृषि मंत्री से उनकी बैठक करवाने का आश्वासन दिया है। इसके बाद किसान लौट गए।
विज्ञापन


साढ़े 65 करोड़ मुआवजा बांटने की चल रही है प्रक्रिया
वर्ष 2020 खरीफ फसल का कुछ मुआवजा पहले ही जारी हो चुका है। अब मुख्यालय की ओर से 65 करोड़ का मुआवजा जारी किया गया है, जो सिरसा, कालांवाली और डबवाली में बांटा जाना है। जिसको जल्द ही वितरित कर दिया जाएगा । किसानों के रुके हुए मुआवजे को लेकर रिपोर्ट मुख्यालय भेजी गई है। -सुरेश कुमार, जिला राजस्व अधिकारी, सिरसा ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें