फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: उपमंडल बनाने की मांग, रानियां का बाजार रहा बंद

Thu, 01 Aug 2024 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
रानियां के बंद पड़ा बाजार।   संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। रानियां को उपमंडल बनाने के मांग को लेकर बुधवार को रानियां का बाजार बंद रहा। दुकानदारों व व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर सरकार के खिलाफ रोष जताया और बार एसोसिएशन के धरने के समर्थन दिया। व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव भूवनेश मेहता ने कहा कि अगर जल्द ही मांग को पूरा नहीं किया तो हरियाणा बंद का ऐलान किया जाएगा।
रानियां तहसील को सब डिवीजन का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर बार एसोसिएशन का धरना 15 वें दिन जारी रहा। बुधवार को राजनीतिक दल, व्यापार मंडल, युवा व्यापार प्रकोष्ठ व प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन इस मांग को समर्थन करते हुए धरना स्थल पर पहुंचे। व्यापार मंडल के आह्वान पर दुकानदारों व व्यापारियों ने बाजार बंद रखा। राष्ट्रीय किसान मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष हरजिंदर सिंह जिंदा नानुआना ने रानियां के पूर्व विधायक सरकार में बिजली मंत्री है। बिजली मंत्री होने के बाद भी आज तक रानियां को उपमंडल का दर्जा नहीं दिला पाए हैं। इसी से सरकार की नीति और नियत में फर्क पता चलता है। प्रो. बूटा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री चाहे तो एक मिनट में उपमंडल का दर्जा दे सकते हैं। इसमें देरी क्यों की जा रही है, किसी को नहीं पता है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के प्रधान रिंकल बांगा व सचिव रणजीत सिंह करीवाला ने कहा कि यहां ग्रामीण न्यायालय को अपग्रेड कर दिया गया है, लेकिन जब तक उपमंडल का दर्जा नहीं मिल जाता तब तक न्यायालय की कार्रवाई शुरू नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि बिजली मंत्री ने लगभग 3 साल पहले बार एसोसिएशन की अनिश्चितकालीन हड़ताल व धरना प्रदर्शन में पहुंचकर आश्वासन दिया था कि रानियां को उपमंडल का दर्जा दिलाया जाएगा। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन की हड़ताल 15 दिन से जारी है, लेकिन सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अगर सरकार का रवैया ऐसा ही रहा तो बार के सदस्य भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगे
::::::::::::::::::::::::::::::::::
उपमंडल की मांग को लेकर करवाया जाएगा सिरसा बंद : हीरा लाल शर्मा
प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश महासचिव व जिला प्रधान हीरा लाल शर्मा ने कहा कि व्यापार मंडल वकीलों के साथ खड़ा है। यह मुद्दा सभी रानियां वासियों का है। सरकार इस मांग को शीघ्र पूरा करें अन्यथा यह आंदोलन यहीं रुकने वाला नहीं है। इस मांग के समर्थन में सिरसा बंद करवाया जाएगा। 11 अगस्त को व्यापार मंडल का प्रदेश स्तरीय व्यापारी प्रतिनिधि सम्मेलन पानीपत में है। इस सम्मेलन में यह मुद्दा रखा जाएगा। जरुरत पड़ी तो हरियाणा बंद भी करवाने से व्यापारी पीछे नहीं रहेंगे।
विज्ञापन



अधिकारियों की टेबल से फाइल को सरकते-सरकते 8 साल बीते
वर्ष 2009 में कांग्रेस सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रानियां में एक रैली करने आए थे। क्षेत्र के लोगों ने उनके समक्ष यह मांग रखी थी, तब उन्होंने इसे शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया था। पांच साल कांग्रेस सरकार के बीत गए, लेकिन यह मांग पूरी नहीं हुई। वर्ष 2014 में भाजपा सरकार सत्ता में आई। तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष इस मांग को रखा। इसके बाद भी यह मांग परी नहीं हो सकी। अधिकारियों की टेबल से फाइल को सरकते-सरकते करीब 8 साल का समय बीत गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें