फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डबवाली को जिला बनने की मांग, क्षेत्र के प्रबुद्ध लोग बोले- विकास को मिलेगी रफ्तार, अपराध पर लगेगा अंकुश

विज्ञापन
डबवाली का नागरिक अस्पताल। संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डबवाली। विधानसभा सत्र के अंतिम दिवस शून्यकाल के दौरान विधायक अमित सिहाग ने मंडी डबवाली को जिला बनाने की मांग को उठाया। उन्होंने कहा कि मंडी डबवाली व कालांवाली को जोड़कर नया जिला बनाया जाए, ताकि विकास को गति मिल सके। इस मांग का क्षेत्र के प्रबुद्ध व्यक्तियों ने भी समर्थन किया है।
उल्लेखनीय है कि मंडी डबवाली व कालांवाली को सफेद सोना (कपास) की उपज के लिए जाना जाता है। यहां पर इंडस्ट्री न होने से कपास, नरमा एवं अन्य जिन्स व्यवसाय को भारी धक्का लगा है और बेरोजगारी के साथ-साथ नशा बढ़ा है। लोगों का कहना है कि जिला बनने से नशे की बनी हुई शुष्क बंदरगाह पर भी लगाम लगेगी। इसके साथ ही अपराधों पर अंकुश लगेगा और ट्रैफिक व्यवस्था सुधरेगी।
विज्ञापन

डबवाली व कालांवाली में करीब एक लाख की है आबादी
सिरसा से 60 किलोमीटर दूर स्थित डबवाली और कालांवाली में करीब एक लाख की आबादी है। क्षेत्रफल में भी दोनों ब्लॉका का दायरा काफी अधिक है। जिसके कारण लोगों को कार्य करवाने के लिए सिरसा में आना पड़ता है। हालांकि राजस्थान और पंजाब की सीमा डबवाली और कालांवाली के साथ ही पंजाब लगने के कारण यहां पर नशे का प्रकोप भी काफी अधिक है। इससे पहले लोगों ने डबवाली को पुलिस के अनुसार जिला बनाने की मांग उठाई थी।
आमतौर पर हर उपमंडल से जिले की दूरी करीब 45 किलोमीटर है, लेकिन मंडी डबवाली से सिरसा 60 किलोमीटर और गांव चौटाला से 85 किलोमीटर पड़ता है। इससे आमजन को अपने कार्यों हेतु मुख्यालय आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिले बनने से नशे की बनी हुई शुष्क बंदरगाह पर भी लगाम लगेगी और अपराधों पर अंकुश लगेगा व ट्रैफिक व्यवस्था सुधरेगी। - विनोद बांसल, पूर्व पार्षद व महासचिव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डबवाली।
जब भी किसी हलके में कोई नई चीज आती है तो उसका लाभ स्वाभाविक तौर पर आमजन को मिलता है। यदि हलका डबवाली भी जिला बनता है तो तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे और इलाका विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। इलाके के लोगों को रोजगार के बेहतर नए अवसर मिलेंगे। - सर्वजीत सिंह मसीतां, जिला अध्यक्ष जजपा डबवाली।
मंडी डबवाली की आबादी करीब 60 हजार है। यदि डबवाली को जिला बनाया जाता है तो लोगों को मूलभूत सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। नगर परिषद का बजट भी बढ़ेगा। इससे शहर के विकास कार्य तेजी से होंगे और शहर स्वच्छता के मामले में अव्वल बनेगा। - टेक चंद छाबड़ा, चेयरमैन नगर परिषद, डबवाली।
विज्ञापन

मंडी डबवाली हरियाणा, पंजाब व राजस्थान की सीमाओं से सटा शहर है, लेकिन व्यापार एवं प्रशासनिक व्यवस्था के मामलों में पूरी तरह पिछड़ा हुआ है। डबवाली के जिला बनने से शहर की गंभीर समस्या नशा और आपराधिक गतिविधियों पर विराम लगेगा। इसके साथ ही मेडिकल सुविधाओं व संसाधनों के मामले में पिछड़ रहे लोगों को राहत की उम्मीद बंधेगी। - दीपक गर्ग, प्रमुख समाजसेवी व चेयरमैन सहारा जनसेवा रजि. मंडी डबवाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें