फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओढ़ां में हाईवे के कट बन रहे दुर्घटनाओं का सबब, कई लोगों की हो चुकी है मौत

विज्ञापन
दुर्घटना स्थल पर खडा क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 पर ओढ़ां में बीती सोमवार मध्य रात्रि कार व ट्रैक्टर के मध्य घटित हुई दुर्घटना मेें ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने घटना का जायजा लिया। इस संबंध में पुलिस ने परिजनों के बयान पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दिए बयानों में मृतक के परिजनों ने बताया कि 35 वर्षीय हरमेल सिंह सोमवार रात्रि खेत से पानी लगाने उपरांत ट्रैक्टर पर सवार होकर घर आ रहा था। हरमेल सिंह नेशनल हाईवे के बीच डिवाइडर के कट से जैसे ही ट्रैक्टर को दूसरी ओर गुजारने लगा तो सिरसा से डबवाली की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए हरमेल सिंह को ओढ़ां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां उसेे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना के बाद पुलिस ने पहुंचकर दुर्घटना का जायजा लिया। एएसआई रामकुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई के ब्यान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने के आरोप में केस दर्ज कर कार को कब्जे में लिया है। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। गौरतलब हो कि फोरलेन हाईवे पर ओढ़ां में रामदेव मंदिर व गुरुद्वारा के सामने बने कट दुर्घटनाओं का कारण बने हुए हैं। रामदेव मंदिर के निकट बने कट से वाहनों का दूसरी ओर आवागमन ज्यादा रहता है। जिसके चलते यहां पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। हादसों में कई लोगों की मौतें हो चुकी हैं। लोगों ने प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें