डबवाली। गांव मौजगढ़ के नजदीक भाखड़ा कैनाल के हेड पर
दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक अपने ननिहाल डबवाली आया हुआ था।
जानकारी के अनुसार रविवार को गांव डबवाली के रितिक, राकेश सिरसा की कबीर बस्ती से अपनी बुआ के लड़के गौरव के साथ मौजगढ़ हेड पर नहाने के लिए चले गए। इस दौरान तीनों जब नहर में नहाने के लिए उतरे तो गौरव डूब गया। इसके बाद रितिक व राकेश ने शोर मचाना शुरू किया दिया। इसके बाद लोगों ने नहर में उतर कर गौरव को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल डबवाली पहुंचाया। पुलिस द्वारा परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।