संवाद न्यूज एजेंसी
बडागुढ़ा। गांव बडागुढ़ा के शमशान घाट से एक युवक का शव बरामद हुआ है। युवक नशे का आदी था। हालांकि परिजनों का कहना है कि युवक एक माह पहले नश छोड़ चुका था।
सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए नगारिक अस्पताल में भिजवाया। मृतक की पहचान गांव भादड़ा निवासी करीब 22 वर्षीय सर्वजीत के रूप में हुई।
राजपाल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका भतीजा सर्वजीत नशे का आदी था। उसने पिछले एक माह से नशा छोड़ा हुआ था और घर पर ही उसका उपचार चल रहा था। सर्वजीत मंगलवार सायं घर से चला गया। इसके बाद उन्हें उसकी मौत की सूचना मिली। सर्वजीत की 2 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। हेड कांस्टेबल बालकिशन ने बताया कि पुलिस ने
इत्तफाकिया घटना की कार्रवाई दर्ज की है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।