फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: घग्घर नदी के किनारे मिट्टी में दबा मिला शव, नोच रहे थे कुत्ते

Wed, 07 Jun 2023 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बडागुढ़ा (सिरसा)। गांव बुढ़ाभाणा के पास घग्घर नदी के किनारे युवक का शव गली-सड़ी अवस्था में बरामद हुआ है। शव मिट्टी में दबा हुआ था। शव को कुत्ते नोच रहे थे। किसानों ने जब देखा तो पुलिस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने आशंका जताई है कि किसी ने युवक की हत्या कर शव यहां फेंक दिया।
विज्ञापन


मृतक युवक की उम्र 25 वर्ष के आसपास है। उसने काले रंग की लोवर, नीले रंग की टी-शर्ट एवं सफेद रंग की बनियान पहनी हुई है। मृतक ने दाएं हाथ में कड़ा डाला हुआ है तथा बाजू पर पंजाबी में मां शब्द लिखा हुआ है। सूचना के बाद सदर सिरसा पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन रकबा बडागुढ़ा का होने के चलते बडागुढ़ा पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। शव गला-सड़ा होने के चलते उसकी पहचान नहीं हो पाई। एएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि इस संबंध में चौकीदार मोहन लाल के ब्यान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक की पहचान के लिए शव को मोर्चरी हाउस में रखवाया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें