फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: सड़कों व पार्कों की स्थिति से डीसी नाखुश, 10 दिन में सुधार करने के दिए निर्देश

Wed, 28 Sep 2022 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

उपायुक्त दोपहर बाद अधिकारियों के साथ शहर का निरीक्षण करने के लिए निकले। पार्क में फैली गंदगी को देख बोले कि स्थिति का जल्द सुधार करो। बरनाला रोड और हिसार रोड पर चल रहे कार्य को जल्द पूरा कर रोड तैयार करने के निर्देश दिए।  
विज्ञापन
शहर के निरीक्षण के दौरान नगर परिषद अधिकारियों से बात करते डीसी। संवाद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सिरसा में सड़कों और पार्कों की खराब स्थिति की शिकायतों की जांच के लिए मंगलवार को दोपहर बाद उपायुक्त पार्थ गुप्ता औचक निरीक्षण करने के लिए निकले। इस दौरान मुख्य सड़कों और पार्कों में फैली गंदगी को लेकर उपायुक्त नाखुश दिखाई दिए। उन्होंने शहर के सभी सड़कों और पार्कों की स्थिति 10 दिनों में सुधारने के निर्देश दिए हैं। वहीं पार्कों में फैली गंदगी और अव्यवस्था को देखकर उपायुक्त बोले ये पार्कों की क्या स्थिति है। इसे जल्द ही सुधारें।
विज्ञापन


उपायुक्त दोपहर बाद बरनाला रोड स्थित चौधरी देवीलाल पार्क में निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। यहां पर उन्होंने स्ट्रीट लाइट, सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं की जांच की। यहां पर भी व्यवस्था नहीं मिली। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पार्क में फव्वारा को ठीक करवाया जाए तथा इसमें सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए, ताकि यहां आने वाले लोगों को अच्छा महसूस हो तथा उन्हें स्वच्छ वातावरण मिले।

इसके बाद वे बरनाला रोड से होते हुए हिसार रोड स्थित नेशनल कॉलेज के बाहर पहुंचे। यहां पर किया गया खुदाई कार्य के संबंध में उपायुक्त ने विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली। जिसके बाद अधिकारियों ने बताया कि अमृत योजना के तहत कार्य चल रहा है। जिसका बजट जारी हो चुका है और जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : हरियाणा: बारिश के बाद जलभराव के चलते भूना में सैकड़ों परिवारों ने छोड़ा घर, बाढ़ जैसे हालात बरकरार

उपायुक्त ने अधिकारियों को जल्द ही बरनाला रोड पर चल रहे कार्य और हिसार रोड की मरम्मत करने को लेकर भी निर्देश दिए। यहां से वह बाल भवन रोड से होते हुए शहर के रेलवे फाटक और इसके बाद टाउन पार्क में निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। यहां की स्थिति को देखकर भी उपायुक्त नाखुश दिखाई दिए। उपायुक्त ने कहा कि अगले माह त्योहारों का सीजन है, इसलिए सड़कों की मरम्मत संबंधी कार्य जल्द से जल्द पूरे किए जाएं।

शहर के चौक-चौराहों की सफाई नियमित रूप से होनी चाहिए। बाजारों व वार्डों में योजनाबद्ध तरीके से सफाई संबंधी कार्य हों। इस दौरान उनके साथ डीएमसी डॉ. किरण सिंह, ईओ नगर परिषद संदीप मालिक सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

पार्क में फैली थी गंदगी, उपायुक्त बोले: ये कैसा है पार्क
उपायुक्त को टाउन पार्क की स्थिति काफी बदहाल नजर आई। इसके बाद उपायुक्त ने कहा कि ये कैसे पार्क है। पार्क की टूट-फूट, घास की कटाई, शौचालयों पानी और अन्य हर प्रकार की व्यवस्था की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि अगले 10 दिनों के अंदर शहर के पार्कों और रोड की स्थिति को सुधार करें। जो कार्य धीमी गति से चल रहे है वहां पर वह जल्द ही पूरे करवाएं।
विज्ञापन


शहर की सड़कों और पार्कों का निरीक्षण किया गया है और व्यवस्था सुधारने के लिए निर्देश दिए गए हैं। त्योहारों के चलते जल्द ही स्थिति का समाधान करवा दिया जाएगा। इससे शहर वासियों को इसका लाभ मिल सकेगा। - पार्थ गुप्ता, उपायुक्त सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें