फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डबवाली की नौ कॉलोनियों हुईं वैध, रजिस्ट्री के रास्ते खुले

Thu, 17 Aug 2023 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा/ डबवाली। नगर परिषद और नगर पालिका की सीमा के साथ लगती कॉलोनियों को सरकार ने वैध कर दिया गया है। अब इन कॉलोनियों में रजिस्ट्री के रास्ते खुल जाएंगे। हालांकि इनमें अधिक कॉलोनियों में बिजली, सड़क, पानी, सीवरेज, सहित अन्य हर प्रकार की सुविधा दी जा रही है।
सरकार ने डबवाली की नौ कॉलोनियों को वैध कर दिया है। सिरसा नगर परिषद क्षेत्र की एक भी कॉलोनी को अभी तक वैध नहीं किया गया है। अधिकारियों ने शहरी क्षेत्र की करीब 39 कॉलोनियों को वैध करने के लिए मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी गई थी, लेकिन दस्तावेजों में कमी होने के कारण कॉलोनियों की फाइल पास नहीं हो पाई। अब दोबारा से नगर परिषद ने कॉलोनियों के एरिया, आबादी और विकास कार्याें की रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय में भेजी है। इनकी अभी तक अनुमति नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
डबवाली की नौ कॉलोनियां वैध हुई हैं। इनमें में अब इन क्षेत्रों में विकास कार्य तेजी से होंगे। कई काॅलोनियों में पहले ही सुविधाएं दी जा रही हैं। रजिस्ट्री प्रक्रिया भी अब शुरू हो जाएगी। - राकेश पूनिया, एक्सईएन, नगर परिषद डबवाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें