फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा चुनाव: डबवाली पुलिस ने नाकों पर गश्त के दौरान बरामद की 4.15 लाख की नकदी, ट्रेजरी में रखवाया

Thu, 26 Sep 2024 03:58 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

एसपी दीप्ति गर्ग ने बताया कि विधानसभा चुनावों को देखते हुए डबवाली पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। राजस्थान और पंजाब की सीमाओं पर पुलिसकर्मियों को कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।
विज्ञापन
कैश बरामद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनावों को लेकर डबवाली पुलिस की सख्ती जारी है। बुधवार रात को पुलिस ने संगरिया नाका और गोल चौकी नाके पर गश्त के दौरान दो अलग-अलग स्थानों से कुल 4 लाख 15 हजार रुपये की नकदी बरामद की।

एसपी दीप्ति गर्ग ने बताया कि संगरिया नाके पर मुख्य सिपाही शिवकुमार और ड्यूटी मजिस्ट्रेट गोबिंद कुमार की मौजूदगी में जांच के दौरान एक कार से 2 लाख 25 हजार रुपये नकद बरामद हुए। कार चालक, अमरजीत सिंह, जो कि राजस्थान के घड़साना गांव का निवासी है, इस नकदी के बारे में कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद नकदी को जब्त कर ट्रेजरी में रखवा दिया गया।

इसी प्रकार वीरवार रात मलोट रोड के गोल बाजार के पास एक अन्य चेकिंग के दौरान एएसआई जगपाल सिंह की टीम ने एक कार से 1 लाख 80 हजार रुपये बरामद किए। कार सवार की पहचान पंजाब के गिदड़बाहा निवासी राजप्रीत सिंह के रूप में हुई।

एसपी दीप्ति गर्ग ने बताया कि विधानसभा चुनावों को देखते हुए डबवाली पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। राजस्थान और पंजाब की सीमाओं पर पुलिसकर्मियों को कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें