फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सीडीएलयू में हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम

Tue, 31 Oct 2023 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रही। विद्यार्थियों ने जहां हरियाणवी और पंजाबी नृत्यों से समा बांध दिया, वहीं नशा मुक्ति को लेकर जागरूक किया। बतौर मुख्यातिथि कुलपति प्रो अजमेर सिंह मलिक मौजूद रहे।
कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने कहा कि जब से हरियाणा राज्य बना है, तब से प्रत्येक क्षेत्र में चाहे वह शिक्षा हो, उद्योग हो, खेल हो या सांस्कृतिक हो हर स्तर पर दिन-दुगनी रात चौगुनी उन्नति कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधियों से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है और मानसिक रूप से तनाव मुक्त होता है। कुलसचिव डॉ. राजेश कुमार बंसल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। मंच का संचालन कॉमर्स विभाग की प्राध्यापिका डॉ. चनप्रीत व डॉ. शमशेर ने किया। कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने प्रतिभागियों को पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता प्रोफेसर सुरेश कुमार गहलावत, कल्चरल कोऑर्डिनेटर डॉ राकेश, सहायक युवा कल्याण निदेशक राजेश छिकारा सहित विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, प्राध्यापक, विद्यार्थी व गैर शिक्षक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं को जागरूक करने की जरूरत
डॉ मंजू नेहरा ने बताया कि कार्यक्रम में हरियाणवी संस्कृति से ओतप्रोत विभिन्न विधाओं का मंचन किया गया। इन विधाओं में नृत्य, नशा मुक्ति से संबंधित नाटक, फॉल्क सॉन्ग और पहली बार पुरुषों का हरियाणवी ग्रुप डांस व हरियाणवी परंपराओं से संबंधित नृत्य प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने पंजाबी कला का प्रदर्शन भी किया। हरियाणवी माहौल में एक स्किट के माध्यम से विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति का संदेश दिया। किस प्रकार हरियाणा का युवा नशे की गिरफ्त में आ रहा है। किस प्रकार समाज में आने वाले बदलाव में युवाओं को जागरूक करने की जरूरत है। परिवार का स्नेह और सहयोग कैसे युवाओं को नशे की जद में जाने से बचा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें