फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवफाई से नाराज पति ने पत्नी का गला काटा

Sun, 29 Nov 2015 12:07 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव धर्मपुरा में चरित्र पर संदेह के चलते कस्सी मारकर पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति तेजा सिंह को कालांवाली पुलिस ने शनिवार को डबवाली कोर्ट में पेश किया। जिसे अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन


उधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिरसा भेजा है। पुलिस ने निवर्तमान सरपंच के पुत्र के बयान पर दोषी पर मामला दर्ज कर लिया।

गौरतलब हो कि धर्मपुरा निवासी तेजा सिंह ने चरित्र पर संदेह के चलते अपनी पत्नी संदीप कौर की शुक्रवार की शाम को खेत में कस्सी मारकर हत्या कर दी और उसने इसकी सूचना खेत मालिक निवर्तमान सरपंच हरचरण सिंह दी।

बाद में उक्त घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आरोपी को काबू किया। इनके दो पुत्र है जिनकी आयु करीब छह व चार वर्ष बताई जाती है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी दले राम ने बताया कि पुलिस ने निवर्तमान सरपंच के पुत्र सुखविंद्र सिंह के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी को डबवाली अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मृतका के परिजनों ने कोई बयान दर्ज नहीं करवाया।

तेजा सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि चरित्र को लेकर उसके साथ पहले भी एक दो बार झगड़ा हुआ था। तब उसकी सास संदीप कौर को अपने साथ गांव ले जाती, जब मामला ठंडा हो जाता तब वह वापस आ जाती।

उसने बताया कि शुक्रवार को उसने पत्नी के मोबाइल पर किसी व्यक्ति के साथ हुई बातचीत की रिकार्डिंग सुनी तो उसका खून उबाल खाने लगा और उसने खेत में जाकर उसको कस्सी से मार डाला।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें