जेसीडी अस्पताल में कार्यरत एक स्टाफ नर्स अज्ञात युवक के हाथों धोखाधड़ी की शिकार हो गई। पुलिस ने उसकी शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव कुरंगावाली निवासी सुखमिंद्र कौर बरनाला रोड स्थित जेसीडी में स्टाफ नर्स है।
शुक्रवार को वह जेसीडी के पास स्थित एटीएम से रुपये निकालने गई। सुखमिंद्र कौर ने एटीएम में कई बार कार्ड डाला, लेकिन रुपये नहीं निकले। पीछे खड़े एक युवक ने उसको बताने लगा कि कार्ड सही नहीं लगा है फिर टाई करो। सुखमिंद्र ने फिर ट्राई किया तो इस दौरान पीछे खड़े युवक ने पिन नंबर देख लिया। युवक ने कार्ड अपने हाथों में लेकर देखने लगा और इसी दौरान उसने सेम वैसा दूसरा कार्ड सुखमिंद्र कौर को थमा दिया। कुछ देर बाद सुखमिंद्र के मोबाइल पर एसएमएस आया जिसे देख वह हैरान रह गई। उसके खाते से बीस हजार रुपये निकाल लिए गए। जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि पीड़िता ने हुडा चौकी में आकर शिकायत दी और पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।