फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉटरी का दिया झांसा, नहीं फंसा युवक तो बोला ठगः 500 का रिचार्ज की करा दो

Thu, 14 Apr 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
फ्रॉड कॉलिंग - फोटो : Desk
विज्ञापन
सर आपको बहुत बहुत बधाई हो आप हमारी प्रतियोगिता के लकी विनर हैं, आपने जीती है एक शानदार चमचमाती ब्लैक कलर की टाटा सफारी। ये सुनते ही किसका दिल खुशी से नहीं झूमेगा। लेकिन जरा सावधान हो जाए ये टाटा सफारी देने वाले ठग आपकी जेब की इस तरह से सफाई करेंगे कि जब आपको होश आएगा तब तक आप मोटी चपत खा चुके होंगे।
विज्ञापन


जी हां पिछले कुछ समय से टीवी चैनल पर एक विज्ञापन चल रहा है जिसको चेहरा बताओ ईनाम पाओ प्रतियोगिता का नाम दिया गया है जिसमें एक फिल्म स्टार का चेहरा दिया जाता है और दर्शक से पूछा जाता है कि यह चेहरा किस स्टार का है। जवाब देने के लिए स्क्रीन पर नंबर दिए जाते है जिसके चलते पर कोई भी इंसान जल्दी झांसे में आ जाता है। इसी ठगी के जाल में जिले के लोग भी आने लगे हैं।

जानकारी के अनुसार ओढां खंड के गांव नुहियांवाली के रुलीचंद ने भी उक्त प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसे 095341-48045 फोन आता है कि वे प्रतियोगिता के भाग्यशाली विजेता है इसलिए आपको टाटा सफारी निकली है। ये सुनते ही रुलीचंद की खुशी का ठिकाना न रहा। दोबारा फोन आता है कि आप गाड़ी लेना पसंद करेंगे या नकदी। इस बात पर रुलीचंद ने नकदी की हामी भरी।
विज्ञापन


लाइन पर मौजूद ठग व्यक्ति ने कहा कि तो फिर ठीक है आप ऐसा करें गाड़ी के कागज तैयार करने हेतु 12800 रुपये  की राशि उनके खाते में डलवा दें। यह सुनते ही रुलीचंद ने कहा कि वह एक दिहाड़ी मजदूर हैं और इतनी बड़ी राशि उसके पास नहीं है। इसके बाद करते कराते ठग ने अपने दाम कम करते हुए यह कहा कि चलो ऐसा करो इस नंबर पर 500 रुपये का रिचार्ज ही करवा दो। इस बात का जिक्र रुलीचंद ने एक व्यक्ति से किया जिसने उसे उक्त ठगी के बारे में बताया।  

टीवी पर ठगों का यह धंधा रोज चलता है जिसमें कोई न कोई व्यक्ति उनकी जालसाजी का शिकार हो जाता है। गांव टप्पी में एक किसान जगजीत सिंह को उक्त ठग सफारी के लालच में एक लाख 15 हजार रुपये व जलालआना में भी एक व्यक्ति को इसी तरह हजारों रुपये का चूना लगा चुके है। लेकिन फिर भी उक्त लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पाई।

ये सारा ठगी का खेल है, इसमें जागरुकता अति जरूरी है। लोग बिना सोचे समझे किसी की बातों में न आएं। ये लोग जिस नंबर से बात करते है वह अधिकांश नंबर भी फर्जी आईडी पर लिए होते है, अगर कोई शिकायत आती है तो पुलिस अपनी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

- इंद्रजीत सिंह, थाना प्रभारी ओढंा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें