फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाइस प्रिंसिपल ने टीचर की अश्लील वीडियो बनाकर फेसबुक, व्हाट्सएप पर डाली

Fri, 18 Mar 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
फेसबुक क्राइम - फोटो : Azeem Ansari
विज्ञापन
रोड़ी क्षेत्र में स्थित एक निजी स्कूल के उपप्रधानाचार्य ने शिक्षिका की अश्लील वीडियो बनाकर सोशल साइट पर डाल दी। पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ थाना रोड़ी पुलिस ने आईटी एक्ट और विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में रोड़ी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के पिता ने बताया कि उसकी लड़की एक निजी स्कूल में पढ़ाती थी। उसने बताया कि दो दिन पूर्व स्कूल के उपप्रधानाचार्य रमेश जैन ने उसकी पुत्री को छुट्टी के बाद किसी काम के बहाने स्कूल में रोक लिया। रमेश ने सभी बच्चों के जाने के बाद उसकी बेटी को अकेले कमरे में बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया।

इस दौरान उसने मोबाइल से पूरे घटनाक्रम की वीडियो भी बनाई। उसने युवती को इस बारे में किसी को बताने से मना किया और धमकी दी कि वह वीडियो को वायरल कर देगा। युवती ने जब इसकी जानकारी परिजनों को दी तो आरोपी ने फेसबुक व व्हाटसएप पर वीडियो डाल दी। जिसके बाद युवती के पिता ने युवती को साथ लेकर महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी उपप्रधानाचार्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें