फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा में शादी समारोह से एनआरआई युवती का बैग चोरी

Tue, 12 Apr 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
चोर - फोटो : Desk
विज्ञापन
हिसार रोड स्थित एक मैरिज पैलेस में आयोजित शादी समारोह के दौरान एक एनआरआई महिला का बैग चोरी हो गया। बैग में डेढ़ लाख से ज्यादा नगदी, दो कीमती मोबाइल व एक कीमती चश्मा था। शिकायत के आधार पर सदर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कालांवाली निवासी हरजीत सिंह की रविवार रात को हिसार रोड स्थित मैरिज पैलेस में शादी थी। गांव मटदादू निवासी अमरजीत सिंह ने बताया कि उसके साले हरजीत सिंह की शादी में उसकी एनआरआई साली भी आई हुई थी। समारोह के दौरान अचानक साली का बैग चोरी हो गया। अमरजीत के अनुसार बैग में एक लाख 75 हजार रुपये, सवा लाख की कीमत के दो मोबाइल व 35 हजार रुपये कीमत का चश्मा था। अमरजीत सिंह ने चोरी की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें