फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी में लापरवाही पर एसआई सहित चार पुलिसकर्मी बर्खास्त

Mon, 02 May 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : Desk
विज्ञापन
ऐलनाबाद कोर्ट परिसर में बुधवार अर्द्धरात्रि को हुई चोरी के मामले में एसपी ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक सतेंद्र कुमार गुप्ता ने एक एसआई सहित चार को बर्खास्त कर दिया है जबकि थाना प्रभारी सहित चार के खिलाफ डीएसपी मुख्यालय को जांच सौंपी है। साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि ड्यूटी में कोताही किसी भी सूरत में सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सिरसा रोड स्थित कोर्ट परिसर में गत बुधवार अर्द्धरात्रि चोरों ने भवन का शीशा काटकर अंदर प्रवेश किया और मालखाने का ताला तोड़कर अंदर रखा 12 बोर की एक पिस्तौल एवं बार लाइब्रेरी का ताला तोड़कर एक 17 इंच की एलईडी चुरा ली। चोरों ने लाइब्रेरी में स्थित काउंटर की सात-आठ दराजों के ताले तोड़ने के अलावा कोर्ट परिसर के सामने स्थित एक कंफेक्शनरी स्टोर, एक चाय के ढाबे,  एक अधिवक्ता के ऑफिस का भी ताला तोड़ा। अधिवक्ता के ऑफिस से 1500 से 2000 रुपये की नगदी व कंफेक्शनरी स्टोर से आइसक्रीम भी ले गए। इस कोर्ट परिसर में ही मात्र 100 मीटर की दूरी पर ट्रेजरी ऑफिस है जहां पुलिस की गारद गश्त के लिए मौजूद रहती है तथा कोर्ट परिसर में रात्रि चौकीदार भी नियुक्त है। बावजूद इसके वहां चोरी हो जाने पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर उंगली उठ रही थी।

पुलिस प्रवक्ता सुरजीत सिंह सहारण ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सतेंद्र कुमार गुप्ता ने इस मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एसआई सरस्वती सिंह, हेड कांस्टेबल रमेश कंडेला, हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार और सिपाही राजवीर गंगवा को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। उनके स्थान पर थाना ऐलनाबाद के चार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही थाना ऐलनाबाद प्रभारी विकास कुमार, एक एएसआई रोहताश, हेडकांस्टेबल प्रताप सिंह और सिपाही भजन लाल के खिलाफ डीएसपी मुख्यालय विजय कुमार कक्कड़ को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सतेंद्र गुप्ता ने बताया कि चारों पुलिसकर्मियों को बर्खास्त किया गया है और चार के खिलाफ विभागीय जांच डीएसपी मुख्यालय को सौंपी गई है। ड्यूटी में लापरवाही किसी भी सूरत में सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें