फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमाणपत्र देने के लिए मांगे थे पांच हजार रुपये, रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

Tue, 15 Mar 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विजिलेंस की हिरासत में क्लर्क - फोटो : Bureau
विज्ञापन
शहीद भगत सिंह खेल परिसर स्थित जिला खेल अधिकारी कार्यालय में तैनात लिपिक को विजिलेंस ने पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी को बुधवार दोपहर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


गांव फरवाई खुर्द निवासी जसपाल सिंह ने बताया कि वह बॉक्सर है। उसे खेल सर्टिफिकेट की जरूरत थी, जिसको लेकर उसने खेल अधिकारी कार्यालय में तैनात लिपिक मनसुख से संपर्क किया। उसने सर्टिफिकेट देने की एवज में उससे पांच हजार रुपये रिश्वत मांगी। उसने विजिलेंस ब्यूरो को इसकी शिकायत की।

विजिलेंस सिरसा प्रभारी जगजीत सिंह ने जसपाल को 500-500 रुपये के दस नोट दिए और इसे लिपिक मनसुख को देने के लिए कहा। जसपाल ने मनसुख को रुपये दिए और टीम को इशारा कर दिया। विजिलेंस टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें