फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा: बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को उम्रकैद, कहा -समाज में संदेश देने के लिए कठोर दंड देना जरूरी

Sat, 30 Sep 2023 12:15 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

फैसले के दौरान न्यायाधीश ने कहा कि बेटी पिता पर सबसे ज्यादा विश्वास करती है, समाज में संदेश देने के लिए कठोर दंड देना जरूरी है। कहा कि जब पिता ही ऐसी हरकतें करने लगेगा तो लड़कियां कैसे सुरक्षित रहेंगी।
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : google
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सिरसा में 13 वर्षीय नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने शुक्रवार को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। न्यायाधीश प्रवीण कुमार ने दोषी को एक लाख रुपये जुर्माना भी किया है। जुर्माना राशि न भरने पर आरोपी को एक साल अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा।

विज्ञापन


सजा सुनाए जाने से पहले कटघरे में खड़े 43 वर्षीय व्यक्ति ने न्यायाधीश से सजा में नरमी बरतने की गुहार लगाई। इस पर अभियोजन पक्ष ने न्यायाधीश से दोषी को कड़ी सजा देने मांग करते हुए कहा कि दोषी ने बाप-बेटी के रिश्ते को कलंकित किया है। जब पिता ही ऐसी हरकतें करने लगेगा तो लड़कियां कैसे सुरक्षित रहेंगी।

समाज में संदेश देने के लिए कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। इसके बाद न्यायाधीश प्रवीण कुमार ने कहा कि बेटी का सबसे ज्यादा विश्वास पिता पर होता है। जिस प्रकार का घिनौना अपराध हुआ है वह किसी भी रूप में नरमी योग्य नहीं है, इसलिए कठोर दंड देना जरूर है। इसके बाद न्यायाधीश ने अभियोजन के तर्कों से सहमत होते हुए दोषी को उम्रकैद की सजा सुना दी। उम्रकैद की सजा सुनते ही कटघरे में खड़े दोषी की आंखों से आंसू छलकने लगे।
विज्ञापन


अगली रात भी की दुष्कर्म की कोशिश
इस मामले में महिला थाना सिरसा पुलिस ने दिसंबर 2019 को अभियोग दर्ज किया था। पुलिस को दिए बयान में 13 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि वह 28 नवंबर 2019 की रात को खाना खाने के बाद वह, उसका छोटा भाई व उसका पिता एक ही बेड पर सो गए थे। देर रात उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि वह रोती रही और सुबह उठकर उसने अपनी बुआ को सारी बात बताई। बुआ ने ये बात मामा को बताई।

अगली रात को पिता ने फिर से उसके साथ दुष्कर्म करना चाहा। उसने शोर मचाया तो इसी दौरान मामा और बुआ ने कमरे का दरवाजा खोल दिया। इनको देखकर पिता भाग गया। पीड़िता ने बताया इसके बाद वह अपने मामा के साथ गांव चली गई। मामा ने पंजाब गई उसकी मां को बुला लिया। इसके बाद पुलिस थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने बयान दर्ज करके आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें