गांव नानकपुर के पास पिकअप स्टेयरिंग फेल होने से वह सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में पिकअप में सवार दस लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। घायलों में से एक की हालत नाजुक होते देख उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार गांव बाजेकां से एक परिवार निर्मला देवी, सुलविंद्र कौर, बिमला, गुरमीत सिंह, बलकार सिंह, नेमर राम, अमरजीत, लक्ष्मी, सुखविंद्र कौर व जीतराम पिकअप में सवार होकर गांव करीवाला में रिश्तेदारी में हुई मौत पर शोक जताने जा रहे थे। गाड़ी सतबीर सिंह चला रहा था। जैसे ही गाड़ी नानकपुर व चकराइयां के बीच पहुंची तो अचानक स्टेयरिंग फेल हो गया, जिस कारण पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई, जिससे सभी लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर हादसे की सूचना पुलिस को दी। घायलों में अधिकतर की टांगों पर गंभीर चोट लगी है। घायलों में जीतराम की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर किया गया है।