फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीआईपी बनकर ठगी करने वाले नटवर लाल का खुलासा

Sun, 12 Jun 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
वीआईपी बनकर लोगों को ठगने वाले नटवर लाल से रिमांड अवधि में काफी फर्जी दस्तावेज मिले हैं। पुलिस ने उसके पास से पिस्टल डिजाइन वाली एयरगन भी बरामद की है। आरोपी ठग संदीप अरोड़ा इस गन को अपनी अंटी में रखता था और लोगों को कहता था कि उसके पास चाइनीज मेड नाइन एमएम पिस्टल है। इतना ही नहीं उसके पास से पुलिस को डीएल मिला वो भी नकली निकला। पंजाब व हरियाणा के दो राशन कार्ड भी मिले जो कि फर्जी थे।
विज्ञापन


जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा कि आरोपी संदीप कुमार के पास से अब तक जो भी सरकारी दस्तावेज मिले उनमें से एक भी असली नहीं है। आरोपी ने सिरसा से नकली ड्राइविंग लाइसेंस बनावाया हुआ था। शनिवार की दोपहर उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट समक्ष पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जांच अधिकारी का कहना है कि आरोपी ने पंजाब व हरियाणा में सैकड़ों लोगों को अपना शिकार बनाया है। संदीप अरोड़ा बेहद शातिर है। ऐसे में उसके द्वारा ठगी का शिकार कोई भी शख्स पुलिस के पास आएगा तो आरोपी का प्रोडेक्शन वारंट हासिल करके उसे जेल से फिर गिरफ्तार किया जाएगा।

कैसे आया था गिरफ्त में
गौरतलब है कि वीरवार शाम को हुडा चौकी में तैनात हवलदार प्रदीप कुमार क्षेत्र में अपनी टीम के साथ वाहनों की जांच कर रहा था। इसी दौरान सामने से नीली बत्ती लगी हुई सफेद रंग की गाड़ी आती दिखी। प्रदीप कुमार ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया। गाड़ी रुकी और उसमें सवार चालक ने रौब झाड़ते हुए हवलदार से कहा कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई गाड़ी रुकवाने की, जानते नहीं मैं कौन हूं , संदीप अरोड़ा नाम है मेरा। हवलदार प्रदीप ने गाड़ी के अगले हिस्से में गहराई से देखा तो प्लेट पर लिखा था कि ह्यूमन राइट प्रोटेक्शन सोसायटी। ह्यूमन राइट कमीशन तो हरियाणा में है, लेकिन प्रोटेक्शन सोसायटी कोई नहीं। ऐसे में नीली बत्ती लगाने का इसे अधिकार ही नहीं। प्रदीप कुमार ने उससे कहा कि अपना आईडी कार्ड, गाड़ी के कागजात व बत्ती लगाने की अनुमति दिखाओ। उक्त व्यक्ति ने कागजात दिखाने की बजाए रौब झड़ता रहा। पुलिस वाले उसे गाड़ी समेत हुडा चौकी में ले आए। पुलिस को शक हुआ कि ये व्यक्ति नीली बत्ती लगाकर मादक पदार्थ की तस्करी करता होगा। पुलिस कर्मचारियों ने गाड़ी तलाशी लेनी शुरू की तो कई सारे आईडी कार्ड व कागजात मिले। पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो पता चला कि ये व्यक्ति बहुत बड़ा ठग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें