पति को पड़ोसन के साथ देख व्यूटी पार्लर संचालिका महिला ने जहर खा लिया। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल मेें ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक होते देख उसे हिसार रेफर कर दिया। लेकिन रविवार को तड़के उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही सिरसा पुलिस हिसार पहुंची। पुलिस ने मृतका के परिजनों का बयान दर्ज कर लिया है। परिजनों ने पुलिस से मांग की है आरोपी पति और उक्त महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया जाए। मायके वालों ने शवयात्रा के दौरान मृतका के पति के दरवाजे पर मटके फोड़कर प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार रोनियां रोड स्थित गली नेकी गुर्जर वाली में मनीष कुमार का घर है। मनीष की पत्नी रितू ब्यूटी पार्लर
चलाती थी। रितू को पति हरकतों को देखकर उस पर संदेह हुआ कि उसका किसी दूसरी महिला के साथ संबंध है। वीरवार को
उसने पति मनीष को पड़ोस में रहने वाली एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। पति के पड़ोसन के साथ
अवैध संबंध स्थापित करने नाराज रितू पति समक्ष अपना गुस्सा जाहिर किया। जिसके बाद घर में झगड़ा हो गया, बात मारपीट तक
पहुंची गई। पति की बेवफाई से नाराज रितू ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवाले उसे अस्पताल ले आए। डॉक्टरों ने उसकी
हालत नाजुक होते देख उसे हिसार रेफर कर दिया। रविवार को उपचार के दौरान रितू की मौत हो गई। सूचना मिलने पर सब्जी मंडी
चौकी पुलिस हिसार पहुंची। पुलिस ने मृतका के घरवालों का बयान दर्ज किया। परिजनों ने पति मनीष और महिला कंचन के खिलाफ
बयान दिया। उनका कहना है कि उक्त दोनों की गलत हरकतों के कारण रितू को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा। पुलिस ने दोनों
आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल में घर के बाहर फोड़े मटके
शाम को रितू के शव को उसके घर लाया गया। उसकी अंतिम यात्रा मेें मोहल्ले की सारी महिलाएं शामिल हुई। अंतिम यात्रा आरपी
महिला के घर के बाहर से गुजरी तो महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं ने आरोपी महिला के घर बाहर गुस्से में मटके फोड़ने शुरू
कर दिए। लोग गेट तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश करने लगे। कुछ देर के लिए रानियां रोड पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई। मौजिज
लोगों ने महिलाओं को समझाकर शांत किया। इसके बाद रितू के शव को शिवपुरी ले जाया गया। जहां देर शाम को शव का अंतिम
संस्कार कर किया गया।
दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपी पति मनीष और महिला कंचन के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मनीष मोबाइल की दुकान
करता है। सोमवार दोपहर आरोपियों को अदालत समक्ष पेश किया जाएगा। दोनों के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का
केस दर्ज किया गया है।